UP: दुल्हन के एक हाथ में छह उंगली देख भड़क गया दूल्हा, फेरे लेने से किया इंकार, रात भर चली पंचायत फिर हुई शादी

3 Min Read
UP: दुल्हन के एक हाथ में छह उंगली देख भड़क गया दूल्हा, फेरे लेने से किया इंकार, रात भर चली पंचायत फिर हुई शादी: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: UP: दुल्हन

Meta Description: UP: दुल्हन News: UP: दुल्हन के एक हाथ में छह उंगली देख भड़क गया दूल्हा, फेरे लेने से किया इंकार, रात भर चली पंचायत फिर हुई शादी – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: up: दुल्हन-groom-refused-to-marry-bride-because-she-had-six-fingers-in-mau-2026-03-10

UP: दुल्हन: मुख्य समाचार और अपडेट

UP: दुल्हन: मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां सोमवार की रात गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से आई बरात का धूमधाम से स्वागत हुआ। लेकिन कुछ देर बाद दूल्हे ने दुल्हन के एक हाथ में छह उंगली देखकर शादी करने से इंकार कर दिया। इसे लेकर रात भर पंचायत चली। इसके बाद मंगलवार की सुबह शादी के लिए सहमति बनी और विधि-विधान से रस्में पूरी की गईं। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम गांव में बड़े धूमधाम से दूल्हा बरात लेकर पहुंचा। जहां घरातियों ने बड़े उत्साह के साथ बरातियों का स्वागत सत्कार किया। बरातियों ने जल पान किया फिर खाना खाने लगे। इसके बाद जब शादी का समय आया तो दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। दूल्हे का आरोप था कि लड़की छांगूर है।वहीं घरातियों का कहना था कि लड़की छांगूर थी, जिसका ऑपरेशन छह माह पूर्व ही करा दिया गया है। इसकी जानकारी भी दूल्हे के परिजनों को दे दिया गया था। लेकिन दूल्हा शादी से बार- बार इंकार कर रहा था। गांव के संभ्रांत लोगों ने भी बहुत प्रयास किया पर दूल्हा शादी करने के लिए तैयार नहीं हो रहा था।पूरी रात पंचायत चलती रही, लेकिन दूल्हे ने शादी करने से मना करता रहा। घराती भी शादी करने के लिए दूल्हे पर दबाव बनाते रहे। घरातियों ने दूल्हे व कुछ रिश्तेदारों को बंधक बनाकर रखा। मंगलवार की सुबह लकड़ी के गांव का प्रधान और लड़के के गांव का प्रधान और संभ्रांत लोगों को बुलाया गया। जिसके बाद स्टांप पेपर पर सुलहनामा लिख कर शादी संपन्न कराई गई। इसके बाद दूल्हन विदा होकर अपने पति के साथ ससुराल गई।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version