SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: UP: लखीमपुर
Meta Description: UP: लखीमपुर News: UP: लखीमपुर खीरी में पिता के सामने चार साल के बेटे को दबोच ले गया तेंदुआ, खेत में मिला लहूलुहान शव – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: up: लखीमपुर-leopard-snatched-a-four-year-old-son-in-front-of-his-father-in-lakhimpur-kheri-2026-01-22
UP: लखीमपुर: मुख्य समाचार और अपडेट
UP: लखीमपुर: लखीमपुर खीरी के पलियाकलां क्षेत्र के गांव देवीपुर में तेंदुए ने गन्ने के खेत में काम कर रहे मजदूर के बेटे अराध्यम पर बुधवार शाम हमला कर दिया। तेंदुआ मासूम को दबोच कर खींच ले गया और उसे मार डाला। खेत में बच्चे का शव देख परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई।
चंदन चौकी के ग्राम परसिया निवासी राधे करीब 40 किमी दूर देवीपुर में एक सिख परिवार के फार्म पर मजदूरी करता है। बुधवार को वह अपने परिवार के साथ खेत में गन्ना छीलने गया था। शाम चार बजे गन्ने के झुरमुट में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने राधे के चार वर्षीय बेटे अराध्यम पर हमला कर दिया और उसे खींचकर खेत में अंदर ले गया। राधे व अन्य परिजनों ने शोर मचाया, लेकिन जब तक ग्रामीण इकट्ठा होते तब तक तेंदुआ बच्चे को काफी अंदर ले जा चुका था। काफी मशक्कत के बाद बच्चे का लहूलुहान शव खेत से बरामद हुआ।घटना की जानकारी मिलने पर पलिया रेंजर विनय कुमार सिंह ने डिप्टी रेंजर शिव बाबू सरोज के नेतृत्व में टीम को मौके पर भेजा। रेंजर ने बताया कि तेंदुए की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना से ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन हो रहे इन हमलों से खेतों पर जाना दूभर हो गया है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

