SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: UP: सीएम
Meta Description: UP: सीएम News: UP: सीएम योगी आज खीरी में, जिले को 1311 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात; जानिए पूरा कार्यक्रम – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: up: सीएम-cm-yogi-to-visit-lakhimpur-kheri-today-will-unveil-development-projects-2026-04-11
UP: सीएम: मुख्य समाचार और अपडेट
UP: सीएम: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लखीमपुर खीरी जिले के दौरे पर आ रहे हैं। यहां वह दो कार्यक्रमों में शामिल होकर जिलेवासियों को 1311 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। पहला कार्यक्रम पलियाकलां तहसील के थारू क्षेत्र चंदनचौकी में है। वहां पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे पहुंचकर एक घंटे के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसमें थारू परिवारों एवं पूर्वी पाकिस्तान से आकर यहां बसे हिंदू परिवारों को भूमि पर मालिकाना अधिकार के पत्र प्रदान करेंगे।
विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरण, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी देंगे। इस तरह का आयोजन मोहम्मदी के मियांपुर में किया गया है। यहां मुख्यमंत्री दोपहर 1:10 बजे पहुंचेंगे। दोनों कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 1311 करोड़ रुपये से जिले की सभी सात विधानसक्षा क्षेत्रों के लिए 538 परियोजना का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें 356 करोड़ रुपये की 345 परियोजनाओं का लोकार्पण और 955 करोड़ रुपये की 193 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद के चंदनचौकी और मियांपुर में पहुंचेंगे। जहां विस्थापित परिवारों के साथ जनपद वासियों को बड़ी सौगातें देंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दो अलग-अलग स्थानों पर होने से सरकारी अमले में आपाधापी बची है। मुख्यमंत्री कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुलिस व प्रशासन दो भागों में बांटा गया है।डीएम, एसपी सहित अन्य अफसर चंदनचौकी में कमान संभालेंगे, जबकि मियांपुर में कमिश्नर, सीडीओ, एडीएम सहित अन्य अफसर रहेंगे। प्रशासन का दावा है कि तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को कमिश्नर विजय विश्वास पंत की अगुवाई में अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की।लखीमपुर खीरी दौरे पर सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट किया। लिखा है कि लखीमपुर खीरी में सेवा, संवेदना और संकल्प का एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ने जा रहा है। स्थानीय थारू परिवारों और नदियों द्वारा भूमि क्षरण से प्रभावित पूर्वी उत्तर प्रदेश से आकर यहां बसे परिवारों को भौमिक अधिकार पट्टों का आवंटन किया जाएगा। साथ ही, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को आवास की चाबियों का वितरण एवं 314 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया जाएगा। अंत्योदय के मार्ग पर चलते हुए, डबल इंजन सरकार हर नागरिक को सम्मानजनक जीवन और हर क्षेत्र को प्रगति के नए अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।आगे लिखा है कि लखीमपुर खीरी की पावन धरती पर आज अधिकार, विकास और अपने पक्के आवास का स्वप्न एक साथ साकार होंगे। बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को संक्रमणीय/असंक्रमणीय भूमिधरी अधिकार पत्र का वितरण एवं 213 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत लाभार्थियों को उनके आवास की चाबियां भी प्रदान की जाएंगी। ये सभी कार्य डबल इंजन सरकार के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सम्मान और सुविधा पहुंचाने के संकल्प का प्रतीक हैं।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

