UP Diwas: अमित शाह होंगे शामिल, शुभांशु शुक्ला… अलख पांडेय समेत पांच को यूपी गौरव सम्मान से करेंगे सम्मानित

6 Min Read
UP Diwas: अमित शाह होंगे शामिल, शुभांशु शुक्ला... अलख पांडेय समेत पांच को यूपी गौरव सम्मान से करेंगे सम्मानित: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: UP Diwas:

Meta Description: UP Diwas: News: UP Diwas: अमित शाह होंगे शामिल, शुभांशु शुक्ला… अलख पांडेय समेत पांच को यूपी गौरव सम्मान से करेंगे सम्मानित – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: up diwas:-amit-shah-will-inaugurate-up-diwas-shubhanshu-alakh-pandey-will-honored-including-five-with-up-gaurav-samman-2026-01-23

UP Diwas:: मुख्य समाचार और अपडेट

UP Diwas:: राजधानी लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय यूपी दिवस का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर वे एक जिला, एक व्यंजन (ओडीओसी) और सरदार पटेल औद्योगिकी क्षेत्र योजना का भी शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा सीएम युवा योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच जिलों को पुरस्कृत भी करेंगे। और पढ़ें Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

इस अवसर पर गृहमंत्री राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। वे राष्ट्र प्रेरणा संग्रहालय और शिल्प मेला, ओडीओसी व्यंजन मेला, विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन व भ्रमण करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह शामिल होंगे। विज्ञापन विज्ञापन

UP Diwas:: घटना का पूरा विवरण

इस अवसर पर गृहमंत्री राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। वे राष्ट्र प्रेरणा संग्रहालय और शिल्प मेला, ओडीओसी व्यंजन मेला, विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन व भ्रमण करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह शामिल होंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश की विकास यात्रा, क्षमता एवं सामर्थ्य तथा सांस्कृतिक विरासत और उपलब्धियों की झलक भी प्रस्तुत की जाएगी। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के स्टॉल पर विभागीय व पीपीपी मोड पर संचालित योजनाओं, माघ मेला-2026, बुंदेलखंड के पर्यटन स्थल, विरासत संरक्षण, ईको टूरिज्म बोर्ड की महत्वपूर्ण पहलों तथा यूपीएसटीडीसी की लखनऊ दर्शन जैसे प्रयासों और उपलब्धियों को दिखाया जाएगा।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि अबकी बार यूपी दिवस को गांव से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। इसके अलावा देश के लगभग 20 राज्यों में यूपी दिवस मनाया जाएगा। इसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री से लेकर मंत्रिमंडल के सदस्य भागीदारी करेंगे।

UP Diwas:: निष्कर्ष और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

12 पर्यटन सर्किट को दिखाया जाएगा समारोह में प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाएं और विश्व विख्यात पर्यटन स्थलों को एक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर बौद्ध, जैन, रामायण, महाभारत सहित प्रदेश के सभी 12 पर्यटन सर्किटों से जुड़ी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को आमजन के समक्ष प्रदर्शित किया जाएगा। वंदे मातरम पर विशेष प्रदर्शनी आयोजन में मिशन शक्ति, नवाचार तथा वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा, उद्यमी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, कलाकार, खिलाड़ी तथा पंचायती राज, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, कृषि एवं श्रम क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।

शुभांशु शुक्ला, अलख पांडेय समेत पांच को यूपी गौरव सम्मान यूपी दिवस पर विभिन्न क्षेत्र में प्रदेश का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले पांच लोगों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इनको 11-11 लाख रुपये, अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। 1. शुभांशु शुक्ला, लखनऊ, विज्ञान, नवाचार और अन्तरिक्ष अन्वेषण विंग कमांडर एवं अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला एक फाइटर पायलट हैं। 26 जून 2025 को नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान द्वारा उनका सफल प्रक्षेपण हुआ। इसके बाद वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर पहुंचे और वहां कदम रखने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने। इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय होने का भी कीर्तिमान स्थापित किया है।

2. अलख पांडेय प्रयागराज, शिक्षा, उद्यमिता एवं स्वावलंबन अलख पांडेय प्रयागराज (पूर्व में इलाहाबाद) के निवासी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्रयागराज से ही प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू), कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। 2016 में अलख पांडेय ने फिजिक्स वाला नाम से एक यूट्यूब चैनल की शुरुआत की। इसके माध्यम से वे कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के साथ-साथ जेईई और नीट जैसी अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें कई सम्मान और पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं। 3. हरिओम पंवार— शिक्षा एवं साहित्य डॉ. हरिओम पंवार बुलंदशहर जिले के सिकन्दराबाद क्षेत्र के बुटना गांव के मूल निवासी हैं। वे मेरठ महाविद्यालय में विधि संकाय में प्रोफेसर रह चुके हैं। डॉ. पंवार को साहित्य में उनके योगदान को देखते हुए निराला पुरस्कार, भारतीय साहित्य संगम पुरस्कार, रश्मि पुरस्कार, जनजागरण, सर्वश्रेष्ठ कवि पुरस्कार और आवाज-ए-हिन्दुस्थान जैसे सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। वे अपने ऑडियो-वीडियो और पुस्तकों की बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग निर्धन बच्चों की शिक्षा और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए करते हैं।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version