SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: UP News:
Meta Description: UP News: News: UP News: भतीजे ने बाइक पर लगा दी आग, डांटा तो सिर पर हथौड़ी से वार करके ताऊ की कर दी हत्या – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: up news:-drunken-nephew-killed-elderly-man-by-hitting-him-on-head-with-hammer-in-sitapur-2026-02-07
UP News:: मुख्य समाचार और अपडेट
UP News:: यूपी के सीतापुर में शराब के नशे में सगे भतीजे ने सिर पर हथौड़ी से वार करके बुजुर्ग की हत्या कर दी। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बाइक जलती देखकर अनूप को डांटने लगे थे ताऊ
UP News:: घटना का पूरा विवरण
घटना इमलिया सुल्तानपुर थाना इलाके के सहरोई सिकटिहा गांव की है। गांव निवासी अनूप कुमार शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे खाद लेने गया था। वह देर रात करीब 11.30 बजे शराब के नशे में धुत होकर बिना खाद लिए गांव पहुंचा। इस पर उसके बड़े भाई आदेश राठौर ने उसे फटकारा। साथ ही शराब पीने पर लताड़ा।
बड़े भाई ने उसे बाइक न देने की बात कही तो अनूप उनसे भिड़ गया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर अनूप ने पहले अपना मोबाइल तोड़ा। इसके बाद बाइक को तोड़कर गांव के एक रास्ते पर उसे जला दिया। बाइक जलने की सूचना अनूप के ताऊ गंगाराम (60) को मिली। इस पर वह मौके पर पहुंचे। वहां बाइक जलती देखकर अनूप को डांटने लगे।
अविवाहित थे गंगाराम, भतीजे ही देखते थे खेती-बाड़ी
ताऊ की फटकार से अनूप का पारा चढ़ गया। उसने पास में रखी हथौड़ी उठाकर गंगाराम के सिर पर जोरदार वार किए। गंभीर रूप से घायल गंगाराम को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उपचार के दौरान रात करीब 2.00 बजे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर साक्ष्य संकलन किया।इंस्पेक्टर श्यामू कनौजिया ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आरोपी अनूप कुमार के विरुद्ध उनकी मां ने तहरीर दी है। आरोपी पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मौके से ही गिरफ्तार किया गया है।
बताया गया कि गंगाराम कुल तीन भाई थे। गंगाराम के बड़े भाई का कुछ समय पूर्व निधन हो चुका है। गंगाराम अविवाहित थे। घर की खेती की देखभाल उनके छोटे भाई राधेश्याम के पुत्र ही करते थे। इनमें आदेश समझदार था। अनूप झगड़ालू प्रवृत्ति का था।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

