SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: UP News:
Meta Description: UP News: News: UP News: लखीमपुर खीरी में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर विक्की नेपाली पर बड़ी कार्रवाई, 40 लाख का मकान कुर्क – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: up news:-international-drug-smuggler-vicky-nepali-s-house-attached-in-lakhimpur-kheri-2026-03-22
UP News:: मुख्य समाचार और अपडेट
UP News:: लखीमपुर खीरी जिले में मादक पदार्थों के काले कारोबार के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के आदेश पर पलिया में पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर विक्की नेपाली के करीब 40.30 लाख रुपये कीमत के मकान को कुर्क कर सील कर दिया है। रविवार को पुलिस और राजस्व टीम की मौजूदगी में थारूपुरवा स्थित आरोपी के घर पर बड़ी कार्रवाई की गई।
कुछ समय पूर्व कोतवाली पुलिस ने पटिहन मार्ग, थारूपुरवा निवासी विक्की नेपाली को भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया था। आरोपी के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी। पुलिस के मुताबिक विवेचना के दौरान यह पाया गया कि विक्की नेपाली ने तस्करी के जरिए करोड़ों की काली कमाई की और अवैध तरीके से संपत्ति बना ली। इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को तहसीलदार ज्योति वर्मा और कोतवाल पंकज त्रिपाठी की अगुवाई में पुलिस और राजस्व कर्मियों की टीम थारूपुरवा पहुंची। टीम ने मुनादी कराकर आरोपी के मकान को कुर्क कर उसे सरकारी कब्जे में ले लिया।कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बताया कि विक्की नेपाली कोई साधारण तस्कर नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का अहम हिस्सा है। वह बाहर से मादक पदार्थ लाकर जिले के साथ-साथ नेपाल में भी तस्करी करता था। पुलिस के अनुसार वह कुख्यात महिला तस्कर व गैंग लीडर कैलाश कौर का दाहिना हाथ है। लंबे समय से उसके साथ मिलकर इस गिरोह को चला रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के नशा तस्करों में खलबली मची हुई है। प्रशासन का कहना है कि अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई अन्य संपत्तियों को भी जल्द ही चिन्हित कर इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
