SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: UP News:
Meta Description: UP News: News: UP News: यूपी के इस शहर में नगर निगम ने दुकानों पर लगाए लाल निशान, व्यापारी परेशान; जानिए पूरा मामला – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: up news:-municipal-corporation-put-red-marks-on-shops-for-demolition-in-bareilly-2026-01-12
UP News:: मुख्य समाचार और अपडेट
UP News:: बरेली में मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के तहत कोहाड़ापीर से धर्मकांटा चौराहे तक सड़क का चौड़ीकरण होना है। इसमें बाधक बन रहे अवैध कब्जों को चिह्नित कर नगर निगम की टीम ने लाल निशान लगाए हैं। सड़क के दोनों ओर बनीं कई दुकानें भी इसकी जद में आ रहीं हैं। इस वजह से व्यापारी परेशान हैं। उन्हें अपने प्रतिष्ठान और व्यापार की चिंता सता रही है। इसको लेकर व्यापारियों ने सोमवार को नगर आयुक्त से मिलने का निर्णय लिया है।
कोहाड़ापीर से लेकर धर्मकांटा चौराहे तक एक किलोमीटर लंबी सड़क के दोनों ओर 50 से अधिक दुकानें हैं। नगर निगम की टीम ने पैमाइश कर पेट्रोल पंप से धर्मकांटा तक लाल निशान लगा दिए हैं। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि ये निशान समान रूप से नहीं लगाए गए हैं। कहीं 1.5 तो कहीं 2.5 मीटर हिस्से को अतिक्रमण बताते हुए निशान लगाया गया है। इससे व्यापारी असमंजस में हैं। उनको समझ नहीं आ रहा है कि आखिर रोड कितनी चौड़ी होनी है?व्यापारियों ने रविवार को आपस में बैठक की और निगम की ओर से लगाए गए निशान को लेकर आपत्ति जताई। कहा कि पहले कोरोना महामारी में व्यापार ठप रहा, फिर महादेव सेतु के निर्माण से भी इस पर असर पड़ा है। अब अगर दुकानों पर बुलडोजर चला तो व्यापार पूरी तरह खत्म हो जाएगा। यहां सबसे ज्यादा टायर व हार्डवेयर की दुकानें और सैनिटरी स्टोर हैं। छोटे व्यापारियों ने नगर निगम पर बड़े व्यापारियों को बचाने का आरोप लगाया है। पेट्रोप पंप के पास एक धर्मस्थल पर भी निशान लगाया गया है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

