SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: UP News:
Meta Description: UP News: News: UP News: नाग को डिब्बे में बंदकर अस्पताल पहुंचा शख्स, बोला- इसी सांप ने मुझे डसा; हैरान रह गए डॉक्टर – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: up news:-villager-was-bitten-by-a-snake-while-trying-to-catch-it-in-lakhimpur-kheri-2026-03-16
UP News:: मुख्य समाचार और अपडेट
UP News:: लखीमपुर खीरी के पलियाकलां इलाके में सांप पकड़ने में माहिर सिंगाही खुर्द निवासी हरस्वरूप को नाग ने डस लिया। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और उसे काबू कर डिब्बे में बंद कर लिया। उसी डिब्बे के साथ वे पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। डिब्बे में नाग देखकर चिकित्सक हैरान रह गए। हरस्वरूप से पूरी जानकारी ली। उनका इलाज शुरू किया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
संपूर्णानगर क्षेत्र में मिल मार्ग स्थित एक घर में नाग का जोड़ा दिखाई देने से घरवालों में दहशत फैल गई थी। सूचना मिलने पर हरस्वरूप मौके पर पहुंचे। हरस्वरूप का दावा है कि वे सांप पकड़ने में माहिर हैं। अब तक उन्होंने कई सांप पकड़े हैं। जैसे ही उन्होंने नाग को पकड़ने की कोशिश की, तो नाग ने उनके हाथ में डस लिया। इसके बावजूद उन्होंने जोखिम उठाते हुए नाग को पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद हरस्वरूप डिब्बे में बंद नाग को लेकर पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और डॉक्टरों को पूरी घटना बताई। डॉक्टरों ने जहर के असर को देखते हुए उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।इधर, घटना की जानकारी डिप्टी डायरेक्टर डॉ. जगदीश आर को दी गई। इसके बाद वन विभाग की टीम मोटीवेटर नजरून निशा के साथ सीएचसी पहुंचीं। शुरुआत में हरस्वरूप ने नाग को सौंपने से इन्कार कर दिया, लेकिन बाद में अपने साथी प्रमोद के साथ उन्होंने डिब्बे में बंद नाग को टीम के हवाले कर दिया। टीम सांप को लेकर दुधवा मुख्यालय रवाना हो गई। इस दौरान टीम ने चेतावनी दी कि इस तरह सांप पकड़ना जानलेवा हो सकता है। दोबारा ऐसी गतिविधि पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

