UP Politics: ‘कांशीराम की जयंती पर सपा का पीडीए दिवस मनाना नाटकबाजी’, मायावती बोलीं- ये दलित और बहुजन विरोधी

3 Min Read
UP Politics: 'कांशीराम की जयंती पर सपा का पीडीए दिवस मनाना नाटकबाजी', मायावती बोलीं- ये दलित और बहुजन विरोधी: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: UP Politics:

Meta Description: UP Politics: News: UP Politics: ‘कांशीराम की जयंती पर सपा का पीडीए दिवस मनाना नाटकबाजी’, मायावती बोलीं- ये दलित और बहुजन विरोधी – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: up politics:-mayawati-said-sp-celebration-of-pda-day-on-kanshi-ram-birth-anniversary-is-mere-drama-2026-02-26

UP Politics:: मुख्य समाचार और अपडेट

UP Politics:: 1993 में हुई थी जातिवादी इतिहास की शुरुआत

बसपा सुप्रीमो ने बृहस्पतिवार को जारी अपने बयान में कहा कि सपा का बदला व्यवहार इन उपेक्षित वर्गों के वोटों का स्वार्थ है। अन्य विरोधी पार्टियां भी इन वर्गों के वोटों के स्वार्थ की खातिर ऐसे ही दिखावा करती हैं। इन वर्गों के शोषण, अत्याचार व जुल्म का लंबा इतिहास है, जिसे भुलाया जाना असंभव है।उन्होंने कहा कि सपा के इस जातिवादी इतिहास की शुरुआत वर्ष 1993 में सपा व बसपा के गठबंधन से हुई थी, जब दलित एवं अन्य कमजोर वर्गों पर अत्याचार रोकने की पहली शर्त के बावजूद तत्कालीन सीएम मुलायम सिंह यादव ने अपना रवैया नहीं बदला था।इसकी वजह से बसपा को 1 जून 1995 को सरकार से अपना समर्थन वापस लेना पड़ा था। अगले दिन लखनऊ स्टेट गेस्ट हाउस कांड कराकर मेरे ऊपर जो जानलेवा हमला कराया गया, वह सब काली क्रूरता सरकारी रिकार्ड के साथ-साथ इतिहास के पन्नों में भी दर्ज है।बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि सपा को सत्ता में बैठाने वाले कांशीराम के सम्मान में बसपा सरकार में कासगंज को जिला मुख्यालय का दर्जा देकर कांशीराम नगर जिला बनाया गया, जो अखिलेश यादव के गले के नीचे नहीं उतरा और सपा सरकार बनते ही अन्य जिलों व संस्थानों आदि के नामों की तरह उसे भी बदल दिया गया। यह बहुजन समाज के साथ विश्वासघात नहीं तो और क्या है? इसी तरह कांशीराम के नाम से बने उर्दू-फारसी अरबी यूनिवर्सिटी और सहारनपुर के सरकारी अस्पताल का नाम भी सपा सरकार ने बदला था।उन्होंने कहा कि सपा का रवैया मुस्लिम विरोधी भी रहा है। कांग्रेस की तरह ही सपा सरकारों में भी सांप्रदायिक दंगों में भारी जान-माल की हानि से लाखों परिवार प्रभावित हुए। हकीकत में सपा के भड़काऊ आचरण से भाजपा को राजनीतिक रोटी सेंकने का मौका मिलता रहा है।कहा कि, सपा व भाजपा जातिवादी व सांप्रदायिक राजनीति करते रहे। ताकि, यूपी में भाजपा राज में मुस्लिम और बहुजन समाज त्रस्त रहता है। सपा ने कांशीराम को जीते-जी सम्मान देना तो दूर उनके देहांत के बाद एक दिन का भी राजकीय शोक तक घोषित नहीं किया।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version