यूपी: संजय सिंह का सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- 2.89 करोड़ वोट काटना SIR के नाम पर लोकतंत्र पर हमला

By Deepak Pandit 2 Min Read
2 Min Read
यूपी: संजय सिंह का सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- 2.89 करोड़ वोट काटना SIR के नाम पर लोकतंत्र पर हमला: ताजा अपडेट

यूपी:: मुख्य समाचार और अपडेट

यूपी:: आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि यूपी में चुनाव आयोग और भाजपा ने मिलकर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम जानबूझकर मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। यह देश के इतिहास का सबसे बड़ा वोट घोटाला है।

संजय सिंह ने कहा कि यह चुनाव सुधार नहीं, बल्कि योजनाबद्ध तरीके से गरीब, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और मजदूर वर्ग को मताधिकार से वंचित करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि दिसंबर में राज्य निर्वाचन आयोग ने ग्रामीण क्षेत्रों की मतदाता सूची जारी की थी, जिसमें 12 करोड़ 70 लाख ग्रामीण मतदाता दर्ज थे। किंतु अब प्रधानमंत्री के निर्देश पर चुनाव आयोग द्वारा कराए गए एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के बाद 6 जनवरी को जो नई सूची जारी हुई है।उसमें पूरे यूपी के शहरी और ग्रामीण मिलाकर केवल 12 करोड़ 55 लाख मतदाता बताए जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब दिसंबर में सिर्फ ग्रामीण मतदाता 12 करोड़ 70 लाख थे, तो अब शहरी मतदाता मिलाकर संख्या कैसे घट गई? आप सांसद ने कहा कि 25 लाख मतदाताओं को दो जगह नाम होने का बहाना बनाकर, करीब 2 करोड़ से अधिक मतदाताओं को शिफ्टेड या अनट्रेसेबल घोषित कर दिया गया। 45–46 लाख लोगों को मृत दिखा दिया गया। क्या देश के करोड़ों प्रवासी मजदूर लोकतंत्र से बाहर कर दिए जाएंगे? उन्होंने कहा कि यह सीधे-सीधे संविधान द्वारा दिए गए वोट के अधिकार पर हमला है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

By Deepak Pandit Author/Publisher
Follow:
Deepak Pandit एक अनुभवी पत्रकार और UPKhabarHindi.com के संस्थापक हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश और भारत से जुड़ी सैकड़ों खबरें कवर की हैं। 166K+ फेसबुक फॉलोअर्स के साथ Deepak Pandit डिजिटल मीडिया में एक विश्वसनीय नाम हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और जनहित की पत्रकारिता करना है। 📧 deepak@upkhabarhindi.com | 🌐 UPKhabarHindi.com
Exit mobile version