SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: UP Weather:
Meta Description: UP Weather: News: UP Weather: ज्यादातर जिलों में विक्षोभ का असर, आज मौसम में सुधार संभव; मगर इन तारीखों पर आंधी-तूफान का अलर्ट – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: up weather:-uttar-pradesh-most-districts-in-the-state-are-affected-by-the-disturbance-with-rain-and-hail-falling-a-stor-2026-04-04
UP Weather:: मुख्य समाचार और अपडेट
UP Weather:: पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। शनिवार को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सेंट्रल यूपी समेत प्रदेश के लगभग आधे हिस्से में बारिश हुई। शनिवार शाम तक कानपुर में सर्वाधिक 21.4 मिमी. बारिश दर्ज की गई तो वहीं लखनऊ में 15 मिमी. बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ ने प्रदेश के मौसम को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। शनिवार को कई जगह 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा के बीच कहीं हल्की तो कहीं मध्यम गति से बारिश हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कई जगह बारिश की वजह से तापमान के गिरावट दर्ज की गई। पांच अप्रैल को मौसम में सुधार के साथ ही छह अप्रैल को मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री की मामूली वृद्धि दर्ज की जा सकती है।अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 7 से 9 अप्रैल के दौरान प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ संभावित वर्षा के अगले दौर के कारण तापमान में फिर से 3-5 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। मौसम विज्ञानी मो. दानिश के अनुसार, बारिश का असर सेंट्रल यूपी से पूर्वांचल की ओर स्थानांतरित हो सकता है। शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 38.2 डिग्री बहराइच में दर्ज किया गया। कानपुर में 38 डिग्री, बांदा में 37.4 डिग्री, झांसी व हमीरपुर में 37.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
