SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Updates:
Meta Description: Updates: News: Updates: कर्नाटक में आज से होंगे हिंदू सम्मेलन; गोवा में दो दिवसीय ABVP केंद्रीय कार्य समिति की बैठक शुरू – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: updates:-national-news-updates-18-jan-north-east-west-south-india-politics-crime-latest-national-hindi-news-2026-01-18
Updates:: मुख्य समाचार और अपडेट
Updates:: और पढ़ें Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
गोवा में एबीवीपी की केंद्रीय कार्य समिति की बैठक शुरू
Updates:: घटना का पूरा विवरण
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की केंद्रीय कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक शनिवार को दक्षिण गोवा के जांबाओलिम गांव स्थित श्री दामोदर संस्थान में शुरू हुई। बैठक का उद्घाटन एबीवीपी अध्यक्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष रघुराज किशोर तिवारी और अन्य पदाधिकारियों ने किया। इसमें देशभर से 106 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। विज्ञापन विज्ञापन
बैठक में नेताओं ने कहा कि युवाओं में तकनीक पर अत्यधिक निर्भरता बढ़ रही है, जिससे उनके मानसिक और सामाजिक विकास पर असर पड़ रहा है। उन्होंने युवाओं की ऊर्जा को खेल, सामाजिक सेवा और रचनात्मक गतिविधियों की ओर मोड़ने की जरूरत बताई। एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि संगठन ने छात्रों में डिजिटल लत से निपटने के लिए ‘स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम’ अभियान शुरू किया है।
बैठक में शिक्षा, समाज, संगठन, पर्यावरण, संस्कृति, खेल और सेवा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और आगे की कार्ययोजना तय की जाएगी। पहले दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष, भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती, महारानी अब्बक्का के राज्याभिषेक की 500वीं वर्षगांठ, ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष और गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत वर्षगांठ से जुड़े कार्यक्रमों पर विचार हुआ। सोलंकी ने बताया कि 2025-26 शैक्षणिक सत्र में 77.25 लाख से अधिक छात्रों ने एबीवीपी की सदस्यता ली, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की केंद्रीय कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक शनिवार को दक्षिण गोवा के जांबाओलिम गांव स्थित श्री दामोदर संस्थान में शुरू हुई। बैठक का उद्घाटन एबीवीपी अध्यक्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष रघुराज किशोर तिवारी और अन्य पदाधिकारियों ने किया। इसमें देशभर से 106 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।बैठक में नेताओं ने कहा कि युवाओं में तकनीक पर अत्यधिक निर्भरता बढ़ रही है, जिससे उनके मानसिक और सामाजिक विकास पर असर पड़ रहा है। उन्होंने युवाओं की ऊर्जा को खेल, सामाजिक सेवा और रचनात्मक गतिविधियों की ओर मोड़ने की जरूरत बताई। एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि संगठन ने छात्रों में डिजिटल लत से निपटने के लिए ‘स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम’ अभियान शुरू किया है।बैठक में शिक्षा, समाज, संगठन, पर्यावरण, संस्कृति, खेल और सेवा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और आगे की कार्ययोजना तय की जाएगी। पहले दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष, भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती, महारानी अब्बक्का के राज्याभिषेक की 500वीं वर्षगांठ, ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष और गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत वर्षगांठ से जुड़े कार्यक्रमों पर विचार हुआ। सोलंकी ने बताया कि 2025-26 शैक्षणिक सत्र में 77.25 लाख से अधिक छात्रों ने एबीवीपी की सदस्यता ली, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। कर्नाटक में संघ के शताब्दी वर्ष पर 3000 से अधिक हिंदू सम्मेलन होंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर पूरे राज्य में 3,000 से ज्यादा हिंदू सम्मेलन किए जाएंगे। आयोजन समिति ने शनिवार को यह जानकारी दी। 18 जनवरी से 1 फरवरी, 2026 तक पूरे राज्य में ग्रामीण और शहरी इलाकों (वार्ड लेवल) में हिंदू समाजोत्सव या हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम कराए जाएंगे। हिंदू समाजोत्सव समिति ने एक बयान में कहा कि हिंदू समाजोत्सव या हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम 3,000 से ज्यादा जगहों पर होंगे और लाखों लोग इसमें हिस्सा लेंगे। उत्तरी कर्नाटक क्षेत्र में हिंदू सम्मेलन 28 फरवरी तक जारी रहेगा।
Updates:: निष्कर्ष और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल कल से केन्या दौरे पर
रक्षा मंत्रालय में रक्षा उत्पादन सचिव संजीव कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल 19 से 21 जनवरी तक केन्या की आधिकारिक यात्रा पर रहेगा। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत की स्वदेशी रक्षा निर्माण क्षमताओं को बढ़ावा देना और आपसी सहयोग के नए अवसरों को तलाशना है। संजीव कुमार नैरोबी में आयोजित होने वाली तीसरी इंडिया-केन्या डिफेंस एग्जीबिशन एंड सेमिनार में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रदर्शनी में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की 20 भारतीय रक्षा कंपनियां अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन करेंगी। प्रतिनिधिमंडल केन्याई सरकार और वहां के रक्षा बलों के अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेगा। यह दौरा रक्षा औद्योगिक सहयोग और निर्यात को मजबूती देगा।
जल्लीकट्टू में सर्वाधिक सांडों को काबू करने वाले को मिलेगी नौकरीः स्टालिन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने जल्लीकट्टू प्रतियोगिता में सर्वाधिक सांडों को काबू करने वाले खिलाड़ी को पशुपालन विभाग में नौकरी देने की घोषणा की। साथ ही, अलंगनल्लूर में दो करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक जल्लीकट्टू ट्रेनिंग और अस्पताल स्थापित करने का एलान किया।
स्टालिन ने शनिवार को अलंगनल्लूर में आयोजित जल्लीकट्टू प्रतियोगिता देखने पहुंचे थे। इस दौरान सांडों ने खिलाड़ियों को खूब छकाया और अंत विजय हासिल की। अन्नाद्रमुक के पूर्व राज्य मंत्री सी विजयभास्कर और अभिनेता सूरी का सांड उन सांडों में शामिल थे, जिन्हें रोकना असंभव था। इन दोनों सांडों ने अपने-अपने मालिकों के लिए एक-एक सोने का सिक्का अर्जित किया। इस दौरान 14 लोग घायल भी हुए, जिनमें से चार को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
सागर मैत्री मिशन: वैज्ञानिक सहयोग के लिए रवाना हुआ आईएनएस सागरध्वनि
भारत के समुद्री अनुसंधान पोत आईएनएस सागरध्वनि को शनिवार को सागर मैत्री पहल के पांचवें संस्करण के लिए दक्षिणी नौसेना कमान से रवाना किया गया। रक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष राधा मोहन सिंह और डीआरडीओ प्रमुख डॉ समीर वी कामत की उपस्थिति में इसे हरी झंडी दिखाई गई। यह डीआरडीओ और भारतीय नौसेना की एक साझा पहल है, जो भारत सरकार के सागर विजन के अनुरूप है। इस मिशन का उद्देश्य ओमान, श्रीलंका और थाईलैंड सहित हिंद महासागर क्षेत्र के 8 देशों के साथ वैज्ञानिक सहयोग और क्षमता निर्माण को मजबूत करना है। अपने अभियान के दौरान यह पोत ऐतिहासिक एचएमआईएस किस्तना के पुराने मार्गों को दोहराएगा।
आम यात्रियों के लिए गुवाहाटी-हावड़ा वंदे भारत स्लीपर का परिचालन जल्द शुरू होगा: रेलवे
भारतीय रेलवे ने बताया कि देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का परिचालन आम जनता के लिए बहुत जल्द शुरू होगा। एक वरिष्ठ रेल अधिकारी ने बताया, फिलहाल इस ट्रेन में आम यात्रियों के लिए बुकिंग उपलब्ध नहीं है। लेकिन बुकिंग प्रणाली में इसे शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। आम यात्रियों के लिए ट्रेन कब से उपलब्ध होगी, इसकी तारीख अभी तय नहीं की गई है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

