Updates: आंध्र प्रदेश के CM दावोस के लिए रवाना; झारखंड में बस पलटने से 9 की मौत; तेलंगाना में निकाय चुनाव जल्द

4 Min Read
Updates: आंध्र प्रदेश के CM दावोस के लिए रवाना; झारखंड में बस पलटने से 9 की मौत; तेलंगाना में निकाय चुनाव जल्द: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Updates:

Meta Description: Updates: News: Updates: आंध्र प्रदेश के CM दावोस के लिए रवाना; झारखंड में बस पलटने से 9 की मौत; तेलंगाना में निकाय चुनाव जल्द – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: updates:-news-updates-north-east-west-south-india-politics-crime-latest-national-hindi-news-2026-01-19

Updates:: मुख्य समाचार और अपडेट

Updates:: और पढ़ें Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

बैठक मुलुगु जिले के मेडारम में मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की अध्यक्षता में हुई। मंत्री ने कहा, राज्य में 116 नगरपालिकाएं, सात निगम और लगभग 3000 वार्ड या संभाग हैं, जिनकी अवधि पूरी हो चुकी है। हमारे यहां 15 फरवरी को शिवरात्रि है, उसके बाद छात्रों की परीक्षा होगी। इसलिए कैबिनेट ने फैसला किया है कि चुनाव इसके बाद जल्द से जल्द कराए जाएं। यह राज्य के इतिहास में पहली बार था कि कैबिनेट की बैठक हैदराबाद के बाहर आयोजित की गई। विज्ञापन विज्ञापन तेलंगाना कैबिनेट ने रविवार को कहा कि नगरपालिका और निगम चुनाव जल्द से जल्द कराए जाएंगे। राजस्व मंत्री पी श्रीनिवास रेड्डी ने यह जानकारी दी। उन्होंने संकेत दिया कि चुनाव छात्रों की परीक्षा फरवरी के अंत या मार्च के बाद ही होंगे। कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉफ्रेंस में मंत्री ने कहा कि राज्य में 116 नगरपालिकाओं और सात निगमों का कार्यकाल पूरा हो चुका है।

Updates:: घटना का पूरा विवरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री दावोस में विश्व आर्थिक मंच के लिए रवाना

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू रविवार को स्विट्जरलैंड के दावोस के लिए रवाना हुए, जहां वह विश्व आर्थिक मंच में भाग लेंगे। उनके साथ मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल भी है। चार दिन के दौरे (19 से 22 जनवरी) के दौरान मुख्यमंत्री 36 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिसमें दुनियाभर के सीईओ के साथ बैठकें, गोलमेज चर्चा, थीम पर आधारित सत्र, अंतर-सरकारी बैठक आदि कार्यक्रम शामिल हैं। नायडू ने विजयवाड़ा एयरपोर्ट से रात साढ़े आठ बजे नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी और वहां से वह ज्यूरिख जाएंगे, जहां वह 19 जनवरी को पहुंचेंगे।

स्विट्जरलैंड में भारतीय राजदूत मृदुल कुमार ज्यूरिख में होटल पर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। इसके बाद वह एरोस इनोवेशन के अध्यक्ष किशोर लुल्ला और सह-निर्माता रिधिमा लुल्ला से मुलाकात करेंगे। फिर मुख्यमंत्री भारतीय दूतावास की ओर से आयोजित तेलुगु प्रवासी कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिसमें 20 देशों के प्रवासी तेलुगु लोग शामिल होंगे। ज्यूरिख से नायडू सड़क मार्ग से दावोस जाएंगे। विश्व आर्थिक मंच के पहले दिन वह यूएई के मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक अल मर्री के साथ अंतर-सरकारी बैठक में हिस्सा लेंगे।

कर्नाटक: भाजपा ने आबकारी मंत्री के इस्तीफे की मांग की

विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने रविवार को कहा कि राज्य के आबकारी मंत्री आरबी तिम्मापुर को इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि आबकारी विभाग के उपायुक्त जगदीश नाइक 25 लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए। उनके साथ दो अन्य अधिकारी, आबकारी निरीक्षक थम्मन्ना केएम और आबकारी कांस्टेबल लक्कप्पा गनी भी पकड़े गए। लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार, उन पर लाइसेंस के लिए 80 लाख रुपये की मांग का आरोप है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version