SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Bareilly
Meta Description: Bareilly News: Bareilly News: तीन दिवसीय उत्तरायणी मेला शुरू, बरेली में कलाकारों ने देवभूमि की संस्कृति के बिखेरे रंग – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: uttarayani-mela-begins-at-bareilly-club-ground-2026-01-13
Bareilly: मुख्य समाचार और अपडेट
Bareilly: बरेली क्लब मैदान पर मंगलवार को उत्तरायणी मेला शुरू हो गया। इस तीन दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन में देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति के रंग बिखरेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तरायणी मेले का शुभारंभ करना था, लेकिन कन्हीं कारणों से उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्र नंद गिरी ने मेले का उद्घाटन किया। पहले दिन उत्तरायणी मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू हुए। मेले का आनंद लिया। और पढ़ें Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
उद्घाटन से पहले रंगयात्रा निकाली गई। रंगयात्रा परंपरा के रंगों से सराबोर रही। इसमें शामिल झांकियां और पारंपरिक वेशभूषा में थिरकते कलाकारों ने शहर की सड़कों पर उत्तराखंड की संस्कृति के दर्शन करा दिए। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से शहरवासियों का मन मोहा।
कलाकारों ने बिखेरे संस्कृति के रंग
बैंड के साथ गूंजती पर्वतीय वाद्य यंत्रों की धुन और नृत्य करती महिला कलाकारों की टोली ने यात्रा में चार चांद लगा दिए। कलाकारों ने अपनी कला से देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया। उत्तराखंड का प्रसिद्ध छोलिया नृत्य लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

