SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri: ब्लैक आउट मॉकड्रिल… हमले का सायरन बजते ही दौड़ी टीमें, दस मिनट तक अंधेरे में डूबा शहर – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: video-blackout-mock-drill-teams-rushed-into-action-as-the-attack-siren-sounded-in-lakhimpur-kheri-2026-01-24
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: लखीमपुर खीरी में जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार की शाम विलोबी मैदान में मॉकड्रिल कराई गई। हवाई हमले के दौरान होने वाली परिस्थिति को जमीन पर उतारकर नागरिकों को किस तरह से सुरक्षा मिले इसको लेकर रिहर्सल किया गया। इस दौरान एंबुलेंस, फायर बिग्रेड के अलावा त्वरित चिकित्सीय उपचार मिले इसको लेकर तैयारियां की गई थी। रिहर्सल को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पहले ही की थीं। जैसे ही छह बजे अचानक ब्लैक आउट हो गया। सायरन बजने लगा। सायरन की आवाज सुनते ही पुलिस, एंबुलेंस और फायर बिग्रेड की टीमें घटनास्थल की ओर रवाना हो गईं। एक ओर फायर की टीमें आग को बुझाने में जुट गईं वहीं स्वास्थ्य कर्मी पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल हुए लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एएसपी पूर्वी पवन गौतम, अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन, शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

