SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri: घने कोहरे के बीच टीजीटी परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी, केंद्रों पर हुई सघन जांच – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: video-candidates-arrived-to-take-the-tgt-exam-amidst-dense-fog-in-lakhimpur-kheri-2026-01-17
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (टीजीटी) परीक्षा-2025 शनिवार को लखीमपुर खीरी जिले में शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे आरंभ हुई, लेकिन सुबह 8 बजे से ही परीक्षार्थियों की भारी भीड़ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगी थी। घने कोहरे और गलन के बावजूद दूर-दराज से आए अभ्यर्थी समय से पहले केंद्रों पर पहुंच गए। परीक्षा केंद्रों के गेट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। सुबह साढ़े 8 बजे से केंद्रों में एंट्री शुरू की गई। आयोग के निर्देशों के तहत स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को पहले ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। जिले में कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें पहली पाली में 14 और दूसरी पाली में 11 केंद्रों पर परीक्षा होगी। कुल 10,080 अभ्यर्थियों का पंजीकरण है। कई अभ्यर्थी परीक्षा से एक रात पहले ही शहर में पहुंच गए थे।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
