SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri: होली के रंग में रंगा बाजार, खरीदारों की उमड़ रही भीड़ – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: video-crowds-of-customers-throng-the-markets-for-holi-in-lakhimpur-kheri-2026-02-28
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: लखीमपुर खीरी में होली का रंग इन दिनों बाजार पर पूरी तरह से चढ़ा हुआ है। रंग, अबीर, गुलाल समेत पकवानों और कपड़ों का बाजार गुलजार है। बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ जुट रही है। शहर में गुरु गोविंद सिंह चौक के पास रंगों और पिचकारी का मुख्य बाजार सजा है। इसके अलावा मेन रोड और संकटा देवी रोड पर भी तमाम दुकानें गुलाल और पिचकारी की सज गई हैं, जिन पर ग्राहक जमकर खरीदारी कर रहे हैं। वही में रोड समेत खीरी रोड व अन्य स्थानों पर मिठाई की दुकानों पर गुझिया और होली पर खान-पान के अन्य सामग्री खरीदे जा रहे हैं। होली का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजारों में मिठास घुलने लगी है। मेन रोड, सदर चौराहा, संकटा देवी चौराहा और संकटा देवी मंदिर के सामने स्थित बाजार में जगह-जगह गुझिया की सजी दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। अलग-अलग दुकानों पर क्वालिटी के अनुसार गुजिया 200, 360, 600 और 700 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। खास तौर पर देशी घी की गुजिया 700 रुपये किलो के भाव से ग्राहकों को आकर्षित कर रही है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
