SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri: धौरहरा में लगा विधिक साक्षरता शिविर, अपर जिला जज ने ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: video-legal-literacy-camp-was-organized-in-dhaurahra-lakhimpur-kheri-2026-01-21
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: लखीमपुर खीरी के धौरहरा में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखीमपुर की ओर से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। इसमें अपर जिला जज वीरेंद्र नाथ पांडेय ने ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर आम लोगों को कानून की बुनियादी जानकारी होना बेहद जरूरी है, ताकि छोटे-छोटे विवादों को आपसी समझ से सुलझाया जा सके और अनावश्यक मुकदमेबाजी से बचा जा सके। अपर जिला जज ने बताया कि विधिक साक्षरता से लोगों में अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। इससे समय, धन और ऊर्जा की बचत होती है। उन्होंने सरकार की विभिन्न विधिक सहायता योजनाओं की भी जानकारी दी और पात्र लोगों से उनका लाभ उठाने की अपील की। शिविर में एसडीएम शशिकांत मणि और तहसीलदार आदित्य विशाल भी मौजूद रहे।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
