SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri: कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दम, लाडी बाबा से भिड़ने नहीं उतरा कोई – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: video-wrestlers-showcased-their-strength-in-the-wrestling-competition-in-lakhimpur-kheri-2026-02-04
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: लखीमपुर खीरी के रमियाबेहड़ में ढखेरवा चौराहे स्थित जय गुरुदेव मार्केट परिसर में चल रही तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन अखाड़े में रोमांच चरम पर रहा। पहलवानों ने जोरदार दांव-पेच दिखाए और दर्शकों को भरपूर रोमांच मिला। अंतिम कुश्ती के लिए अयोध्या के चर्चित पहलवान लाडी बाबा अखाड़े में उतरे, लेकिन उनके सामने मुकाबले के लिए कोई पहलवान तैयार नहीं हुआ, जिसके बाद प्रतियोगिता का समापन कर दिया गया। मंगलवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख ईसानगर राजीव अवस्थी उर्फ लालू भैय्या ने फीता काटकर किया। दूसरे दिन कुल आठ कुश्तियां कराई गईं। पहली कुश्ती में अयोध्या के बाबा नागेंद्र दास ने मध्यप्रदेश के बादल पहलवान को पराजित किया। बनारस के मनोज और जम्मू-कश्मीर के फैजल गनी के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसके बाद फैजल गनी ने ग्वालियर के बादल पहलवान को चित किया। हरियाणा के मनोज ने पंजाब के करनैल सिंह को कड़े मुकाबले में हराया। नेपाल के राजू थापा ने राजस्थान के बिल्ला पहलवान को चित किया। वहीं चंबल के प्रदीप पहलवान ने हरियाणा के मनोज को शिकस्त दी। प्रतियोगिता में मुख्य आयोजक अनिल अवस्थी, अनुपम अवस्थी, सुंदरम सिंह, आशुतोष पांडे, मुमताज खान सहित हजारों दर्शक मौजूद रहे।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
