SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Agra
Meta Description: Agra News: Agra Weather Update: आंधी-बारिश का कहर, आगरा में 60 की रफ्तार से आई ‘आफत’, सहम गए लोग; तस्वीरों में देखें मंजर – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: weather-havoc-in-agra-storm-hailstorm-cause-destruction-orange-alert-issued-2026-04-08
Agra: मुख्य समाचार और अपडेट
Agra: 1 of 5 टूट गई छतरी, ऑटो पर गिरी – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह से खुले मौसम के बीच दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक मौसम तेजी से बदला। तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश ने रौद्र रूप दिखाया तो शहर के कई हिस्सों में होर्डिंग और यूनिपोल तक गिर गए। एमडी जैन मार्ग पर दीवार का बड़ा हिस्सा और सजावटी ढांचा चलते ऑटो पर गिर गया। चालक ने कूदकर जान बचाई, लेकिन ऑटो मलबे में दब गया। पंचकुइयां चौराहे पर नगर निगम का विशाल यूनीपोल गिरने से अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि वहां मौजूद महिला दुकानदार चपेट में आने से पहले ही हट गई थी। इन हादसों के बाद नगर निगम ने विज्ञापन कंपनियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है और सभी यूनीपोल की सुरक्षा जांच के आदेश दिए हैं।
Agra: घटना का पूरा विवरण
आगरा में मौसम का मिजाज जनजीवन को लगातार प्रभावित कर रहा है। तीन दिन पहले आई आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के जख्म अभी हरे ही थे कि मंगलवार को एक बार फिर प्रकृति ने रौद्र रूप दिखाया। 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी, ओलावृष्टि और बारिश ने शहर से लेकर देहात तक भारी तबाही मचाई। कई जगह यूनिपोल, पेड़ और होर्डिंग गिर गए। जलभराव से मथुरा हाईवे पर जाम भी लग गया। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी कर प्रशासन और लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
2 of 5 बारिश से बचता युवक – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Agra: निष्कर्ष और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
ग्रामीण अंचलों का हाल और खराब रहा। तीन दिन पहले हुई ओलावृष्टि से गेहूं की जो फसल बच गई थी, मंगलवार की तेज हवाओं ने उसे भी जमीन पर बिछा दिया है। बरौली अहीर, बिचपुरी, और खंदौली सहित दर्जनों गांवों में खेतों में कटी पड़ी फसल पानी में उतराने लगी है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, बार-बार भीगने से गेहूं का दाना काला पड़ जाएगा और उसमें फफूंदी लगने का खतरा बढ़ गया है। किसान नेताओं का कहना है कि पिछली ओलावृष्टि के नुकसान का अभी सर्वे भी शुरू नहीं हो पाया था कि इस दूसरी आपदा ने रही-सही उम्मीद भी खत्म कर दी है। मूंग, टमाटर और बेल वाली सब्जियों की फसलें भी पूरी तरह बर्बाद होने की कगार पर हैं।
3 of 5 उखड़ गए होर्डिंग – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री और न्यूनतम 20.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि 2.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी खत्म नहीं हुआ है। बुधवार को भी 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है।
4 of 5 आंधी-बारिश से गिरीं फसलें, नुकसान
आंधी-बारिश से गिरीं फसलें, नुकसान
बरौली अहीर। तेज हवाओं के साथ मंगलवार को क्षेत्र में बारिश हुई। इससे खेतों में तैयार गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। तेज हवाओं के साथ गेहूं की फसल गिर गई है। वहीं खेतों में पानी भर जाने से गिरी और कटी फसल के सड़ने, दाना काला पड़ने की आशंका से किसान परेशान हैं। समाज सेवी अश्विनी कुमार वशिष्ठ, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेंद्र रावत, प्रधान बगदा बीपी सिंह, सपा पूर्व जिला सचिव महेंद्र सिंह यादव ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं, खंड विकास अधिकारी बरौली अहीर जीएस यादव ने बताया कि बारिश से किसानों की फसलों के नुकसान का लेखपाल और सचिव से सर्वे कराया जाएगा।
5 of 5 बारिश के पानी से भीगी गेहूं की फसल। संवाद
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
