Weather Update: फिर करवट बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार; कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

3 Min Read
Weather Update: फिर करवट बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार; कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Weather

Meta Description: Weather News: Weather Update: फिर करवट बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार; कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: weather-update-rain-snowfall-expected-mountain-areas-for-two-days-fog-alert-issued-for-several-states-2026-02-10

Weather: मुख्य समाचार और अपडेट

Weather: फरवरी के दूसरे सप्ताह में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते ही पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 10-11 फरवरी को बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, मैदानों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव और कई राज्यों में घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों में 10 फरवरी से गरज के साथ बारिश हो सकती है। बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी इसी अवधि में बारिश और हिमपात के आसार हैं। 10 फरवरी को हालात ज्यादा बिगड़ सकते हैं।कई इलाकों में भारी बारिश और जमकर बर्फबारी होने के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में फिसलन, भूस्खलन और यातायात बाधित होने के खतरे को देखते हुए स्थानीय लोगों और पर्यटकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।देश के कई हिस्सों में कोहरा भी परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की आशंका है। उत्तराखंड में भी कहीं-कहीं घना कोहरा देखा जा सकता है। कोहरे के कारण सुबह और रात के समय दृश्यता घट सकती है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने का खतरा बना रहेगा।आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बदलाव दिखेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों में तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है, इसके बाद अगले दो दिनों में इसमें दो डिग्री की गिरावट संभव है। मध्य भारत में अगले 24 घंटों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले चार दिनों में इसमें दो से चार डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version