West Bengal: ‘आप मुझे चोट पहुंचाएंगे, तो मैं और खतरनाक हो जाऊंगी’, CM ममता ने PM मोदी को क्यों दी ऐसी चेतावनी?

3 Min Read
West Bengal: 'आप मुझे चोट पहुंचाएंगे, तो मैं और खतरनाक हो जाऊंगी', CM ममता ने PM मोदी को क्यों दी ऐसी चेतावनी?: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: West

Meta Description: West News: West Bengal: ‘आप मुझे चोट पहुंचाएंगे, तो मैं और खतरनाक हो जाऊंगी’, CM ममता ने PM मोदी को क्यों दी ऐसी चेतावनी? – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: west-bengal-cm-mamata-give-such-a-warning-to-pm-modi-if-you-hurt-me-i-will-become-even-more-dangerous-2026-01-28

West: मुख्य समाचार और अपडेट

West: पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव और राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सियासत तेज है। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी सातवें आसमान पर है। इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी को बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने पीएम मोदी पर एसआईआर के जरिए बंगालवासियों को परेशान करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि अगर आप मुझे परेशान करेंगे, तो मैं और ज्यादा खतरनाक हो जाऊंगी।

सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में बंगाली भाषी लोग अपनी भाषा बोलने के कारण परेशान हो रहे हैं। सीएम ममता ने कहा कि एक व्यक्ति आया और कहा कि सरकार बंगला भाषा का समर्थन करती है, लेकिन यह सच नहीं है। बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में बंगाली लोग बंगला बोलने के लिए भी परेशान हो रहे हैं। अगर आप मुझे आहत करेंगे, तो मैं बहुत खतरनाक हो जाऊंगी।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के नाम पर आप लोगों को परेशान कर रहे हैं। शर्म की बात है। चुनाव आयोग, यह आपका काम नहीं है।

बता दें कि इससे पहले इस सप्ताह सीएम ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर भी हमला किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग लोगों के वोटिंग अधिकार छीन रहा है, जबकि वहीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी) मना रहा है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा था कि चुनाव आयोग आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहा है और यह एक दुखद मजाक है। ममता ने कहा कि चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करने के बजाय, नए बहाने बनाकर लोगों को परेशान कर रहा है और उनका मताधिकार रोक रहा है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में अप्रैल और मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version