SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Bareilly
Meta Description: Bareilly News: Bareilly News: स्कूल में रोई मासूम बच्ची तो टीचर ने कर दी पिटाई, चोट लगने से होंठ से निकला खून – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: when-little-girl-cried-at-school-the-teacher-beat-her-in-bareilly-2026-03-26
Bareilly: मुख्य समाचार और अपडेट
Bareilly: बरेली में हार्टमैन पुल के पास स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल की शिशु शाखा में पढ़ने गई साढ़े तीन साल की बच्ची की टीचर ने पिटाई कर दी। मासूम को कई थप्पड़ मारे, जिससे होंठ में चोट लग गई। खून बहने लगा। जानकारी होने पर अभिभावकों ने प्रधानाचार्य से शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचे।
किला इलाके के निवासी एक शख्स ने एसपी सिटी कार्यालय में शिकायत देकर बताया कि उनकी साढ़े तीन साल की बेटी ने तीन दिन पहले ही स्कूल जाना शुरू किया है। बुधवार दोपहर बाद जब वह और उनकी पत्नी बच्ची को स्कूल से लेने गए तो वह बुरी तरह रोने लगी। पता चला कि एक शिक्षिका ने उसकी जमकर पिटाई की है।दरअसल बच्ची अपने मम्मी पापा को याद करके रो रही थी और घर जाने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर टीचर को गुस्सा आ गया। अभिभावकों के मुताबिक बच्ची का मसूड़ा फट गया और खून बहने लगा। शरीर पर और भी जगह चोटों की निशान हैं। परिवार ने पहले इज्जतनगर थाने में तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को वह एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे और वहां मौजूद स्टाफ को शिकायत पत्र देकर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

