SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: पंपों पर भीड़ उमड़ी तो 500 रुपये से ज्यादा का डीजल देना किया बंद – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: when-the-pumps-were-crowded-they-stopped-giving-diesel-worth-more-than-rs-500-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-171321-2026-03-26
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह का दावा है कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 10,043 सिलिंडरों की बुकिंग हुई, जिसमें 9,975 का वितरण किया गया। वर्तमान में 22,159 सिलिंडर स्टॉक में हैं।डीएसओ के अनुसार जिले में 285 पेट्रोल पंप हैं। डीजल की उपलब्धता 2,911 किलोलीटर और पेट्रोल की 2,012 किलोलीटर है। बुधवार को 633 किलोलीटर डीजल और 303 किलोलीटर पेट्रोल की बिक्री हुई।इसके बावजूद बृहस्पतिवार को ओयल और निघासन क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिली। सीतापुर-लखीमपुर फोरलेन पर स्थित ओयल के पांचों फिलिंग स्टेशनों पर सुबह से ही लंबी लाइनें लग गईं।दोपहर करीब 12:30 बजे तक तीन पंपों पर डीजल और एक पर पेट्रोल-डीजल दोनों खत्म होने से वितरण बंद करना पड़ा। बढ़ती भीड़ और सीमित स्टॉक के चलते कुछ पंपों पर प्रति व्यक्ति 500 रुपये तक ही डीजल देने की व्यवस्था लागू की गई।पंप संचालकों का कहना है कि कुछ लोग अधिक मात्रा में डीजल लेकर स्टोर करने की कोशिश कर रहे थे, जिससे यह निर्णय लेना पड़ा। ओयल के फिलिंग स्टेशन संचालक बाबूराम ने बताया कि उनके पास इमरजेंसी भर का ही डीजल बचा है, जबकि पेट्रोल पर्याप्त है। वहीं इंडियन पंप संचालक मुन्ना सिंह ने बताया कि नया स्टॉक आने तक सीमित मात्रा में ही डीजल दिया जाएगा।डीजल लेने आए थे। एसपी वाले पर नहीं मिला, तो इंडियन पर आए हैं, यहां महज 500 रुपये का ही डीजल दिया जा रहा है।-परमेश, किसान, पलियामेरे हरगांव में डीजल नहीं मिल रहा था, इसलिए ओयल आया हूं, यहां भी दूसरे पंप पर डीजल मिल रहा है।-मंजीत कुमार सिंह, हरगांवकेवल इंडियन पर डीजल मिल रहा है, वह भी मात्र 500 रुपये तक का। शाम तक गाड़ी आने की बात कही जा रही है।-अभिषेक कुमार, ओयलसरकार कह रही है तेल की कमी नहीं है, लेकिन यहां एक ही पंप पर सीमित मात्रा में डीजल मिल रहा है।-अजय वर्मा, ओयल
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

