Lakhimpur Kheri: गेहूं के खेत में मिला महिला का अर्धनग्न शव, बेटा बोला- मां को घर से उठा ले गए थे आरोपी

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
Lakhimpur Kheri: गेहूं के खेत में मिला महिला का अर्धनग्न शव, बेटा बोला- मां को घर से उठा ले गए थे आरोपी: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Lakhimpur

Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri: गेहूं के खेत में मिला महिला का अर्धनग्न शव, बेटा बोला- मां को घर से उठा ले गए थे आरोपी – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: woman-half-naked-dead-body-found-in-a-wheat-field-murder-alleged-in-lakhimpur-kheri-2026-02-28

Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट

Lakhimpur: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को गांव के ही कुछ लोग घर से जबरन मुंह दबाकर उठा ले गए। घटना 23 फरवरी की रात की है। परिजन महिला की तलाश कर रहे थे। उसका शव शनिवार को गेहूं के खेत से बरामद हुआ। परिजनों का आरोप है कि फरधान पुलिस से कई बार शिकायत की लेकिन पुलिस ने मामले को दबाए रखा। मृतका के बेटे ने मां को खींच ले जाने की पुष्टि भी की है।

गांव निवासी महिला का शव शनिवार सुबह गेहूं के खेत में पड़ा देख सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। शव देखकर परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या आरोप लगाया है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतका के पुत्र ने बताया कि उसके चचेरे भाई की शादी 25 फरवरी को थी। इसके लिए उसकी मां 23 फरवरी की रात वहां गाने बजाने गई थी। वहां से वह रात दस बजे घर के लिए निकली। आरोप है कि देर रात गांव के ही चार लोग आए और जबरन उसकी मां का मुंह दबाकर उसे अपने साथ ले गए। पुत्र ने सभी आरोपियों की पहचान करते हुए पुलिस को सूचना दी थी। आरोप है कि पुलिस इस मामले में लापरवाही बरतती रही।पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद मृतका के पुत्र ने बताया कि फरधान थाना पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं की तो एसपी से भी मिलकर कार्रवाई करने और सकुशल मां की बरामदगी की गुहार लगाई। एसपी ने एसओ को निर्देश जारी करते हुए मामले को गंभीरता से लेने की बात कही थी लेकिन इसके बाद भी एसओ ने मामले में लापरवाही बरती। पुलिस महज गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले को ठंडेबस्ते में डाल दिया।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.