SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri: निर्माणाधीन पुलिया के नीचे गिरी बाइक, युवक की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: youth-dies-due-to-bike-falls-from-under-construction-culvert-in-lakhimpur-kheri-2026-03-11
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र में कौड़ियाला घाट के पास मंगलवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। निर्माणाधीन पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार तिकुनिया क्षेत्र के सूरतनगर टांडा निवासी सोनू, अर्जुन और मनोज बाइक से कौड़ियाला घाट की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कौड़ियाला घाट के पास निर्माणाधीन पुलिया के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन पहुंचाया गया। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर त्रिभुवन सिंह ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सोनू और अर्जुन को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर कर दिया गया। उधर, युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
