सैन्य कर्मी की हत्या: ताबड़तोड़ फायरिंग के आगे विफल रहे बचाव के प्रयास, सामने आ रहा प्रेम संबंधों का विवाद

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
सैन्य कर्मी की हत्या: ताबड़तोड़ फायरिंग के आगे विफल रहे बचाव के प्रयास, सामने आ रहा प्रेम संबंधों का विवाद: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: सैन्य

Meta Description: सैन्य News: सैन्य कर्मी की हत्या: ताबड़तोड़ फायरिंग के आगे विफल रहे बचाव के प्रयास, सामने आ रहा प्रेम संबंधों का विवाद – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: सैन्य-hathras-army-personnel-murder-update-2026-02-06

सैन्य: मुख्य समाचार और अपडेट

सैन्य: अखिलेश की हत्या की खबर परिजनों को फोन पर मिली। पिता देवेंद्र सिंह घटना के समय जम्मू में अपनी बेटी के पास थे। पत्नी निधि बच्चे के साथ आगरा कैंट स्थित क्वार्टर पर थी और दो बहनें दिल्ली में थीं। फोन पर खबर मिलते ही परिजन फफक पड़े।

इगलास के गांव पिलखुनिया से पोस्टमार्टम गृह पहुंचे फूफा लाल सिंह वर्मा ने बताया कि अखिलेश तीन बहनों में इकलौते थे। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और उनके जीजा भी फौज में हैं। वह जम्मू में तैनात हैं। बहन के ऑपरेशन के बाद पिता देेवेंद्र कुछ दिन पहले ही जम्मू गए थे। मां संगीता गांव में अकेले रह रहीं हैं। दोनों छोटी बहनें दिल्ली में पढ़ाई कर रहीं हैं। पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त की। इसके बाद गांव में खबर आग की तरह फैल गई।

सैन्य: घटना का पूरा विवरण

सूचना पर गांव पिलखुनिया में रहने वाली दोनों बुआ आशा देवी व राधा रानी और मथुरा से तीसरी बुआ रीता अपने परिवार के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं। अन्य रिश्तेदार भी यहां आ गए। पोस्टमार्टम हाउस में शव देख तीनों बुआ का रो-रोकर बुरा हाल था। रिश्तेदारों ने जैसे-तैसे उन्हें संभाला। बड़ी बुआ आशा देवी रोते-रोते बेहोश हो गईं। रिश्तेदार हमलावरों को कोस रहे थे, लेकिन किसी ने रंजिश की विस्तृत जानकारी नहीं दी। कुछ संभावित हमलावरों के नाम बताए जो गांव समदपुर के ही बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज करने व अन्य औपचारिकताओं के लिए पुलिस पिता के आने का इंतजार कर रही है।

पुलिस ने आगरा कैंट में किया संपर्क

- Advertisement -

घटना के बाद मिले पहचान पत्र के आधार पर पुलिस ने आगरा कैंट में अखिलेश के अधिकारियों से बात की। वहां से पता चला कि वह कोर्ट में तारीख का हवाला देते हुए एक दिन की छुट्टी लेकर आए थे।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.