...

गणतंत्र दिवस: गुजरात की झांकी को मिला ‘पॉपुलर चॉइस’ में प्रथम स्थान, चार वर्ष में मिले 5 पुरस्कार

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
गणतंत्र दिवस: गुजरात की झांकी को मिला ‘पॉपुलर चॉइस’ में प्रथम स्थान, चार वर्ष में मिले 5 पुरस्कार: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: गणतंत्र

Meta Description: गणतंत्र News: गणतंत्र दिवस: गुजरात की झांकी को मिला ‘पॉपुलर चॉइस’ में प्रथम स्थान, चार वर्ष में मिले 5 पुरस्कार – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: गणतंत्र-republic-day-gujarat-s-tableau-wins-the-first-prize-in-the-popular-choice-category-2026-01-30

गणतंत्र: मुख्य समाचार और अपडेट

गणतंत्र: 77वें गणतंत्र पर्व के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में गुजरात की झांकी को लगातार चौथी बार ‘पॉपुलर चॉइस श्रेणी’ में प्रथम स्थान का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में आयोजित समारोह में यह ट्रॉफी और प्रमाणपत्र विधिवत रूप से प्रदान किए गए।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पुरस्कार प्रदान किया। गुजरात राज्य की ओर से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे और सूचना आयुक्त किशोर बचाणी ने ट्रॉफी स्वीकार की। इस अवसर पर गुजरात की झांकी से जुड़े कलाकारों और अधिकारियों की मौजूदगी रही। इस वर्ष की झांकी ‘स्वतंत्रता का मंत्र : वंदे मातरम’ विषय पर आधारित थी, जिसका निर्माण गुजरात सरकार के सूचना आयुक्त कार्यालय ने किया।झांकी निर्माण का समग्र कार्य सूचना आयुक्त किशोर बचाणी के दिशादर्शन में अपर सूचना निदेशक अरविंद पटेल, संयुक्त सूचना निदेशक डॉ. संजय कचोट और फिल्म प्रोडक्शन शाखा की उप निदेशक भावना वसावा की टीम ने किया। उल्लेखनीय है कि गुजरात को वर्ष 2024 में ‘जूरी चॉइस’ श्रेणी में भी पुरस्कार मिला था। इस तरह पिछले चार वर्षों में राज्य को कुल पांच राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं, जो गणतंत्र दिवस परेड में गुजरात की झांकियों की निरंतर सफलता को दर्शाता है।इससे पहले वर्ष 2023 में नवीकरणीय ऊर्जा के अधिकतम् उपयोग के आह्वान को साकार करने में गुजरात की पहल के रूप में प्रस्तुत की गई ‘क्लीन ग्रीन एनर्जीयुक्त गुजरात’ झांकी को ‘पॉपुलर चॉइस श्रेणी’ में पुरस्कार प्राप्त हुआ था। इसके साथ शुरू हुई विजय परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2024 में प्रस्तुत की गई गुजरात की ‘धोरडो : वर्ल्ड बेस्ट टूरिज्म विलेज’ थीम आधारित झाँकी ने ‘पॉपुलर चॉइस श्रेणी’ में पुरस्कार प्राप्त करने के साथ-साथ झाँकियों की श्रेष्ठता की चयन समिति की ‘जूरीस चॉइस’ श्रेणी में भी दूसरा स्थान प्राप्त किया। वर्ष 2025 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में गुजरात ने आधुनिक विकास की जो लंबी छलांग लगाई है, उसकी विकास गाथा तथा प्राचीन विरासत की झांकी दर्शाने वाली ‘अनार्तपुरथी एकतानगर सुधी – विरासतथी विकासनो अद्भुत संगम’ झांकी ने ‘पॉपुलर चॉइस पुरस्कार’ जीता। इसके बाद लगातार चौथे वर्ष इस श्रेणी में वर्ष 2026 का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर गुजरात ने इतिहास रचा है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.