गैस सिलिंडर की किल्लत: जनता की मुश्किलें और बढ़ेंगी, डबल सिलिंडर होने पर बुकिंग 35 दिन बाद होगी

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
गैस सिलिंडर की किल्लत: जनता की मुश्किलें और बढ़ेंगी, डबल सिलिंडर होने पर बुकिंग 35 दिन बाद होगी: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: गैस सिलिंडर

Meta Description: गैस सिलिंडर News: गैस सिलिंडर की किल्लत: जनता की मुश्किलें और बढ़ेंगी, डबल सिलिंडर होने पर बुकिंग 35 दिन बाद होगी – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: गैस सिलिंडर-public-hardships-will-worsen-bookings-will-be-made-after-35-days-if-there-are-double-cylinders-2026-03-24

गैस सिलिंडर: मुख्य समाचार और अपडेट

गैस सिलिंडर: गैस किल्लत की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं की समस्याएं आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है। इसकी वजह है कि ऑयल कंपनियों की ओर से गैस सिलिंडर आपूर्ति को लेकर नए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके मुताबिक जिन उपभोक्ताओं के पास दो सिलिंडर हैं वह 36वें दिन गैस सिलिंडर की बुकिंग करा सकेंगे। वहीं उज्जवला कनेक्शन धारक उपभोक्ता 45 दिन बाद सिलिंडर बुक करा सकेंगे। जबकि एकल सिलिंडर वाले उपभोक्ता 25 दिन के बाद सिलिंडर बुक करा सकेंगे।

नए नियम शहरी, ग्रामीण और दुर्गम सभी क्षेत्रों में लागू होंगे। अब उपभोक्ता तय समय सीमा पूरी होने के बाद ही अगली गैस रिफिल बुक कर सकेंगे, इससे पहले बुकिंग करने पर सिस्टम द्वारा बुकिंग स्वतः ब्लॉक कर दी जाएगी।ऑयल कंपनियों का कहना है कि इस नई व्यवस्था से गैस वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आएगी और सभी उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के बाद ही गैस रिफिल बुक करें। पांच किलो और 10 किलो सिलिंडरों के लिए भी अलग समय सीमा तय की गई है। पांच किलो घरेलू सिलिंडर के लिए शहरी क्षेत्र में नौ दिन और ग्रामीण क्षेत्र में 16 दिन का अंतराल निर्धारित किया गया है। 10 किलो कंपोजिट सिलिंडर के लिए शहरी क्षेत्र में 18 दिन और ग्रामीण क्षेत्र में 32 दिन का अंतराल तय किया गया है।अखिल भारतीय एलपीजी वितरक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज का कहना है कि इस नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं के साथ-साथ एजेंसी संचालकों की भी दिक्कतें बढ़ेंगी। भीड़ बढ़ने पर विवाद का भी डर बना रहेगा। सरकार के पास इसके अलावा कोई विकल्प भी नहीं दिखाई दे रहा है। लिहाजा उपभोक्ताओं को अन्य विकल्पों का भी सहारा लेना पड़ेगा।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.