पश्चिम एशिया संकट: देशभर के हवाई अड्डों पर ईंधन भंडार को लेकर सतर्कता, क्या AAI ने मांगी जानकारी? जानें सबकुछ

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
पश्चिम एशिया संकट: देशभर के हवाई अड्डों पर ईंधन भंडार को लेकर सतर्कता, क्या AAI ने मांगी जानकारी? जानें सबकुछ: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: पश्चिम

Meta Description: पश्चिम News: पश्चिम एशिया संकट: देशभर के हवाई अड्डों पर ईंधन भंडार को लेकर सतर्कता, क्या AAI ने मांगी जानकारी? जानें सबकुछ – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: पश्चिम-aai-seeks-info-on-fuel-stocks-from-international-airport-operators-amid-middle-east-crisis-2026-03-04

पश्चिम: मुख्य समाचार और अपडेट

पश्चिम: यह कदम ऐसे समय में उठाया गया बताया जा रहा है जब पश्चिम एशिया में अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच संघर्ष तेज हो गया है। इस संघर्ष से वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। खासतौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों की खबरें सामने आई हैं। यह समुद्री मार्ग दुनिया के लगभग एक-तिहाई कच्चे तेल और करीब 20 प्रतिशत एलएनजी आपूर्ति के लिए बेहद अहम है।सूत्रों का कहना है कि यह जानकारी एहतियात के तौर पर मांगी गई थी ताकि यह समझा जा सके कि अगर तेल आपूर्ति बाधित होती है तो भारतीय एयरपोर्ट कितने दिन तक सामान्य संचालन कर पाएंगे। एयरपोर्ट ऑपरेटरों से औसतन रोजाना खपत, अगले सात दिनों की अनुमानित जरूरत और अगली ईंधन आपूर्ति की तारीख भी बताने को कहा गया था।हालांकि, देर शाम एएआई ने बयान जारी कर इन खबरों से इनकार कर दिया। एएआई ने कहा कि उसने किसी भी एयरपोर्ट ऑपरेटर से औपचारिक या अनौपचारिक रूप से ईंधन स्टॉक या जरूरत की जानकारी नहीं मांगी है। एएआई ने यह भी स्पष्ट किया कि उसका काम एयरपोर्ट संचालन और नेविगेशन सेवाएं देना है, वह ईंधन भंडार की निगरानी नहीं करता।भारत में कुल 33 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं, जिनमें दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद और चेन्नई जैसे बड़े एयरपोर्ट शामिल हैं। 2 मार्च को देशभर में 355 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों ने उड़ान भरी, जबकि 344 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें उतरीं। कुल मिलाकर, पश्चिम एशिया संकट के कारण तेल आपूर्ति को लेकर चिंता जरूर है, लेकिन फिलहाल सरकार और एयरपोर्ट प्रबंधन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.