SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: बारिश-ओलों
Meta Description: बारिश-ओलों News: बारिश-ओलों ने तबाह की खेती: खेत जलमग्न, मंडियों में भी भीगा अनाज; मौसम विभाग के अलर्ट से फिर चिंता में किसान – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: बारिश-ओलों-rain-and-hail-devastate-crops-fields-flooded-grains-damaged-in-markets-2026-04-06
बारिश-ओलों: मुख्य समाचार और अपडेट
बारिश-ओलों: Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
मथुरा में मूसलाधार बारिश और ओलों ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। करीब ढाई घंटे तक बरसे पानी ने जिले के कई इलाकों में तबाही मचाई है। किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। ओले गिरने से खेतों में फसल को नुकसान पहुंचा है।
बारिश-ओलों: घटना का पूरा विवरण
शनिवार शाम को आंधी के साथ करीब डेढ़ घंटे तक रिमझिम बारिश होती रही। रात करीब दो बजे से तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। रविवार तड़के मूसलाधार बारिश के साथ ओले भी गिरे। इससे शहर समेत जिलेभर में कई जगह ओलों ने जमीन पर सफेद चादर बिछा दी। इससे खेतों में खड़ी फसल में गेहूं की बालियां टूटकर जमीन पर गिर गईं और सरसों की फसल को भी नुकसान हुआ।
करीब ढाई घंटे हुई बारिश और ओलबों से सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न हो गए। इनमें फसल के सड़ने का खतरा पैदा हो गया है। वहीं मंडियों में रखा अनाज और अन्य फसलें भी बारिश से भीग गईं। इससे उनकी गुणवत्ता पर असर पड़ेगा। लगातार हो रही बारिश और ओलाें ने किसानों की जीविका पर गहरा संकट खड़ा कर दिया है। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
मौसम विभाग ने एक बार फिर आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। पहले से ही नुकसान झेल चुके किसानों को डर है कि यदि बारिश का यह सिलसिला जारी रहा तो उनकी बची उम्मीदें भी खत्म हो जाएंगी।
किसानों की व्यथा सुनने और नुकसान की स्थिति को देखने के लिए जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों के दौरे पर रहे। किसान संगठन भी सक्रिय हो गए हैं। किसान नेताओं ने बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल में 80 फीसदी नुकसान की आशंका जताई है। वहीं डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने शनिवार और रविवार को हुई बारिश और ओले गिरने से अलग-अलग क्षेत्रों में 40 से 60 फीसदी गेहूं की फसल में नुकसान के आसार जताए हैं।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

