भारत में खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन: कश्मीर से लखनऊ तक कई जगहों पर विरोध, सड़कों पर उतरे शिया समुदाय के लोग

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
भारत में खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन: कश्मीर से लखनऊ तक कई जगहों पर विरोध, सड़कों पर उतरे शिया समुदाय के लोग: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: भारत

Meta Description: भारत News: भारत में खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन: कश्मीर से लखनऊ तक कई जगहों पर विरोध, सड़कों पर उतरे शिया समुदाय के लोग – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: भारत-protests-across-india-after-death-of-iran-supreme-leader-khamenei-2026-03-01

भारत: मुख्य समाचार और अपडेट

भारत: इस्राइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च लीडर खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर से लेकर लखनऊ तक कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन जारी है। उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट लागू कर दिया गया है।

ईरान और खाड़ी देशों पर हमले और युद्ध के हालात के मद्देनजर उप के सभी जिलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह मीटिंग में विशेष एहतियात बरतने को कहा है। इसके बाद सभी जिलों को दोबारा आगाह किया गया है। लखनऊ समेत कई जिलों में हो रहे प्रदर्शन पर भी पुलिस के पैनी नजर है। आयतुल्ला खामेनेईई की शहादत पर घोषित तीन दिवसीय शोक के तहत शिया समुदाय के लोग अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस संबंध में मौलाना कल्बे जवाद ने तमाम उम्मते मुस्लिमा और इंसानियत परस्त लोगों से शोक में शामिल होने की अपील की है।उन्होंने बताया कि रविवार रात 8 बजे छोटे इमामबाड़े में शोकसभा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद कैंडल मार्च निकाला जाएगा। मौलाना ने देशभर के शिया समुदाय से अपील की है कि रात 8 बजे एक ही समय पर शोकसभाएं आयोजित करें और जहां संभव हो वहां कैंडल मार्च निकालें। साथ ही सभी लोगों से बड़ी संख्या में शोकसभा में शामिल होकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने का आह्वान किया गया है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर एक प्रदर्शनकारी महिला ने कहा कि जिनके खून में गद्दारी है, उन्होंने खामेनेई को धोखे से मारा है, अगर एक खामेनेई मारा गया, तो हजार खामेनेई उठ खड़े होंगे। इस्राइल और अमेरिका धोखेबाज हैं।वहीं कश्मीर के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए। अधिकारियों के अनुसार, खासतौर पर शिया आबादी वाले इलाकों में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ नारे लगाए, ईरान के साथ एकजुटता व्यक्त की और हमले की निंदा की। प्रदर्शनों में खामेनेई की तस्वीरें और ईरान के समर्थन में बैनर दिखाए गए, साथ ही काले झंडे और पारंपरिक शोक गीत (नौहा) भी गाए गए।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.