मथुरा में खौफनाक वारदात: गंडासे से काट दी छोटे भाई की गर्दन, हाथ और कान भी काट दिए; आरोपी पत्नी संग हुआ फरार

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
मथुरा में खौफनाक वारदात: गंडासे से काट दी छोटे भाई की गर्दन, हाथ और कान भी काट दिए; आरोपी पत्नी संग हुआ फरार: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: मथुरा

Meta Description: मथुरा News: मथुरा में खौफनाक वारदात: गंडासे से काट दी छोटे भाई की गर्दन, हाथ और कान भी काट दिए; आरोपी पत्नी संग हुआ फरार – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: मथुरा-elder-brother-turns-brutal-hacks-younger-sibling-to-death-flees-with-wife-2026-03-18

मथुरा: मुख्य समाचार और अपडेट

मथुरा: और पढ़ें Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

मथुरा के सौंख में बड़े भाई ने 35 वर्षीय छोटे भाई को गड़ासे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी अपनी पत्नी को लेकर फरार हो गया। दोनों भाइयों की पत्नियां सगी बहनें हैं। पिछले डेढ़ वर्ष से घर मे विवाद चल रहा था। मृतक की पत्नी मायके में रह रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले में दोनों पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

मथुरा: घटना का पूरा विवरण

थाना मगोर्रा के गांव अहमल में घरेलू विवाद के चलते सगे भाई को बड़े भाई ने गंडासे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। निरंजन सिंह के बचाव में आई मां लोंगा देवी पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मेघश्याम अपनी पत्नी दुर्गेश के साथ कमरे का ताला लगाकर फरार हो गए।

बताया गया है कि मंगलवार की देर रात करीब 10 बजे निरंजन सिंह उर्फ नहना मजदूरी का काम करके घर आया था। तभी घर पर निरंजन सिंह खाना खा रहा था। भाभी दुर्गेश ने उसके चहरे पर ट्रॉर्च लगाई और पति से शिकायत करने लगी कि वो उस पर गलत नजर डाल रहा है। इसी बात पर दोनों में विवाद शुरू हो गया।

- Advertisement -

ये विवाद इस कदर बढ़ गया कि मेघश्याम कमरे से गड़ासा निकाल लाया और निरंजन पर हमला कर दिया। उसकी गर्दन, कान और हाथ काट दिए। सगे भाई की बेरहमी से हत्या करने के बाद भी वो शांत नहीं हुआ। इस दौरान जब मां लोंगा देवी आईं, तो उन पर भी हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई।

इस दौरान आरोपी अपनी पत्नी के साथ कमरे में ताला डालकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मेघश्याम सिंह और उसकी पत्नी दुर्गेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि घटना में पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों गिरफ्तार किए जाएंगे।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.