SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: यूपी:
Meta Description: यूपी: News: यूपी: सिर्फ बयानबाजी नहीं है अखिलेश द्वारा मायावती को पीएम बनाने की बात, नीतीश को लेकर है यह रणनीति – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: यूपी:-up-akhilesh-yadav-s-call-for-mayawati-as-pm-isn-t-just-rhetoric-it-s-a-strategy-for-nitish-kumar-2026-03-08
यूपी:: मुख्य समाचार और अपडेट
यूपी:: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सपा-बसपा गठबंधन के समय हम मायावती को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे। वहीं, इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार का नाम पीएम पद के लिए प्रस्तावित करने की योजना थी।
अखिलेश ने भाजपा सरकार को माफियाओं की सरकार और इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कारण महंगाई चरम पर पहुंच गई है। एलपीजी गैस के दाम आज ही 60 रुपये बढ़ाए गए हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि हाल में सपा के खिलाफ एक गाना लांच कराया गया है, जिस पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपनी विदाई से पहले जापान घूमने गए थे लेकिन क्योटो नहीं गए। जो मुख्यमंत्री ट्रेन की बढ़ती रफ्तार देखकर ताली बजाए वह क्या विकास कर सकता है। चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि यूपी में बड़े पैमाने पर वोट कटवाने की तैयारी हुई थी। जांच होनी चाहिए कि इतनी बड़ी संख्या में प्रिंटेड फार्म-7 कहां से आए। शंकराचार्य पर कहा कि भाजपा ने शंकराचार्य के साथ सनातन धर्म को भी बदनाम किया।
अखिलेश ने कहा कि भारत की विदेश नीति भारत सरकार और जनता तय करेगी, कोई दूसरा देश नहीं। रूस हमारा पुराना मित्र है। हम लोकसभा में भी यह मुद्दा उठाएंगे कि अगर रूस से सस्ता तेल मिल रहा है तो सरकार आयात करे। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए है। बजट का 70 फीसदी ये लोग खुद ले रहे हैं। बाकी इंजीनियर, ठेकेदार बांट लेते हैं। इस अवसर पर लाल बिहारी यादव, राजेंद्र चौधरी समेत कई नेता मौजूद रहे।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

