यूपी: आईएस आतंकी हारिश की 5 दिन की रिमांड मंजूर, एटीएस सहारनपुर-मुरादाबाद ले जाकर जुटाएगी सुबूत

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
यूपी: आईएस आतंकी हारिश की 5 दिन की रिमांड मंजूर, एटीएस सहारनपुर-मुरादाबाद ले जाकर जुटाएगी सुबूत: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: यूपी:

Meta Description: यूपी: News: यूपी: आईएस आतंकी हारिश की 5 दिन की रिमांड मंजूर, एटीएस सहारनपुर-मुरादाबाद ले जाकर जुटाएगी सुबूत – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: यूपी:-up-is-terrorist-haris-granted-5-day-remand-ats-to-take-him-to-saharanpur-moradabad-to-gather-evidence-2026-03-23

यूपी:: मुख्य समाचार और अपडेट

यूपी:: कुख्यात आतंकी संगठन आईएस के इशारे पर आतंकी वारदातों को अंजाम देने के लिए युवाओं को जिहाद के लिए उकसाने वाले सहारनपुर निवासी हारिश से एटीएस अगले पांच दिनों तक गहन पूछताछ करेगी। एनआईए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश जैनेंद्र कुमार पांडेय ने सोमवार को हारिश की 5 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर दी। एटीएस उसे मंगलवार सुबह जेल से अपनी सुपुर्दगी में लेने के बाद पूछताछ करेगी।

एटीएस ने हारिश को बीती 15 मार्च को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया था। सहारनपुर के कुतुबशेर इलाके का निवासी हारिश मुरादाबाद की कांठ रोड स्थित कोठीवाल डेंटल कॉलेज से बीडीएस की शिक्षा ग्रहण कर रहा था। एटीएस की जांच में सामने आया था कि वह आईएस की जिहादी विचारधारा से प्रभावित होकर सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर कट्टरपंथी विचारधारा वाले युवाओं और नाबालिगों को जोड़ रहा था ताकि देश में किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम दिया जा सके।एटीएस ने उसके हॉस्टल के कमरा नंबर जी-7 से पेन ड्राइव, मोबाइल और आईपैड बरामद किया था, जिसका विधि विज्ञान प्रयोगशाला से डाटा एक्सट्रैक्ट कराने पर कई अहम सुराग मिले थे। अब इन सुरागों के आधार पर उससे पूछताछ की जाएगी। साथ ही उसे मुरादाबाद और सहारनपुर ले जाकर छानबीन होगी।एटीएस उसके ग्रुप से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में भी पता लगा रही है, जिनमें से कुछ को चिन्हित किया जा चुका है। पूछताछ के दौरान हारिश का उनसे आमना-सामना भी कराया जाएगा। साथ ही उसके बैंक खातों में आई रकम के बारे में भी छानबीन करेगी। एटीएस 28 मार्च को रिमांड खत्म होने पर उसे वापस लखनऊ जेल में दाखिल कराएगी।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.