SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: यूपी
Meta Description: यूपी News: यूपी बजट सत्र: “कथनी और करनी एक होने से निवेशकों का पसंदीदा गंतव्य बना यूपी”, औद्योगिक मंत्री ने दिया जवाब – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: यूपी-up-legislative-session-live-amidst-allegations-and-counter-allegations-the-ruling-party-is-ready-2026-02-19
यूपी: मुख्य समाचार और अपडेट
यूपी: 11:48 AM, 19-Feb-2026 “पीपीपी मॉडल पर आईटीआई चलाने से गरीबों पर पड़ रहा है” कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि प्रदेश में आईटीआई को चलाने के लिए पीपीपी मॉडल अपनाया गया। इससे गरीबों पर महंगी फीस का बोझ पड़ रहा है। क्या सरकार अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करेगी या फिर गरीबों की कैसे मदद करेगी। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर आईटीआई की बिल्डिंग बनकर तैयार है पर उनका संचालन नहीं हो रहा है। इससे युवाओं को कक्षाओं के लिए दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। सरकार इस समस्या को कैसे संबोधित कर रही है। इस पर जवाब देते हुए सरकार की ओर से कहा गया है कि जो संस्थान नहीं चल रहे हैं वहां स्टाफ का रिक्रूटमेंट कर जल्दी ही संचालित किया जाएगा।
11:24 AM, 19-Feb-2026 “यूपी को निवेशकों का पसंदीदा गंतव्य बनाने के लिए सरकार ने 32 से अधिक नीतियां बनाई” यूपी में निवेश को लेकर किए गए सवालों के जवाब में प्रदेश के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि प्रदेश को निवेशकों का पसंदीदा गंतव्य बनाने के लिए सरकार ने 32 से अधिक नीतियां बनाई हैं जिसके तहत निवेश के प्रस्तावों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में निवेश को बढ़ावा देने के साथ ही पिछड़े जिलों को वरीयता दी गई है जिसमें पूर्वांचल और बुंदेलखंड को विशेष महत्व दिया गया है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां पर औद्योगिक इकाइयां स्थापित नहीं की गई हैं। डबल इंजन की सरकार ने सीतापुर से लेकर सहारनपुर तक और हमीरपुर से लेकर गोरखपुर तक विकास की रोशनी से जगमगा रहा है। हमारी कथनी और करनी एक है यही कारण है कि हमने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को आकर्षित किया है।
10:44 AM, 19-Feb-2026 ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और सपा सदस्यों के बीच जमकर जुबानी तीर चले बुधवार को बिजली व्यवस्था के मुद्दे पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और सपा सदस्यों के बीच जमकर जुबानी तीर चले। वहीं, शिक्षामित्रों के मानदेय, ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी तैनाती और शिक्षकों को चिकित्सकीय सुविधा दिये जाने पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने सदन में जवाब दिया। आज भी सदन के हंगामे और शोरशराबे युक्त होने के आसार हैं।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

