यूपी: होली के बाद कठिन हुई दिल्ली-मुंबई की वापसी, फ्लाइट से महंगे बिके निजी बसों के टिकट; ट्रेनों में मारामारी

3 Min Read
यूपी: होली के बाद कठिन हुई दिल्ली-मुंबई की वापसी, फ्लाइट से महंगे बिके निजी बसों के टिकट; ट्रेनों में मारामारी: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: यूपी:

Meta Description: यूपी: News: यूपी: होली के बाद कठिन हुई दिल्ली-मुंबई की वापसी, फ्लाइट से महंगे बिके निजी बसों के टिकट; ट्रेनों में मारामारी – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: यूपी:-up-returns-to-delhi-and-mumbai-become-more-difficult-after-holi-with-private-bus-tickets-selling-for-more-th-2026-03-08

यूपी:: मुख्य समाचार और अपडेट

यूपी:: होली बाद लखनऊ से दिल्ली व मुंबई लौटने वालों की भीड़ रविवार को रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में उमड़ी। खास बात यह है कि रविवार को लखनऊ से दिल्ली जाने वाली निजी एसी बसों के टिकट विमानों से भी महंगे बिके। आलमबाग नहरिया से दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी बस का टिकट 3639 रुपये में बिका, जबकि दिल्ली की फ्लाइट का टिकट 3398 रुपये था।

चार मार्च को होली का पर्व मनाने के बाद लखनऊ से दिल्ली, मुंबई लौटने वालों का सिलसिला चल रहा है। रविवार को आलमबाग टर्मिनल, चारबाग, कैसरबाग व अवध बस अड्डों से रवाना होने वाली बसों में खासी भीड़ रही। यहां से गोरखपुर, गोंडा, बहराइच, बस्ती, अयोध्या, सीतापुर, हरदोई, प्रतापगढ़, कानपुर, रायबरेली, वाराणसी आदि शहरों के लिए बसों का संचालन हुआ। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रत्येक बस अड्डे पर 50-50 बसें रिजर्व में रखी गई थीं। आवश्यकतानुसार बसों को डिपो से बस अड्डे भिजवाया गया।लखनऊ से दिल्ली, मुंबई जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग रविवार को भी बरकरार रही। ऐसे में यात्रियों को मजबूरन बसों और विमानों की ओर रुख करना पड़ा। स्थिति यह रही कि आलमबाग नहरिया से आगरा एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली जाने वाली रात 9:40 बजे की निजी इंटरसिटी बस का टिकट 3619 रुपये में बुक हुआ। वहीं रात 11:05 बजे की बस का टिकट 3639 रुपये में बुक किया गया। आलमबाग निवासी शरद शुक्ल ने टिकट बुक कराकर इस बस से सफर किया। जबकि होली बाद लखनऊ से दिल्ली, मुंबई की उड़ानों के किराये में इस वर्ष कम ही वृद्धि देखने को मिली है। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की दोपहर तीन बजे की उड़ान आईएक्स-2173 का टिकट सिर्फ 3398 रुपये में बिका। इसके अलावा लखनऊ से मुंबई की उड़ानें 5031 से लेकर 8880 रुपये तक बिकी।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version