SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Jalaun:
Meta Description: Jalaun: News: Jalaun: कैलाश सत्यार्थी बोले- पुस्तकालय केवल एक भवन नहीं बल्कि ज्ञान की चिंगारी है – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: jalaun:-jalaun-kailash-satyarthi-said-a-library-is-not-just-a-building-but-a-spark-of-knowledge-2026-03-08
Jalaun:: मुख्य समाचार और अपडेट
Jalaun:: समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे, प्रसिद्ध शिक्षक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति, स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान सहित कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। पुस्तकालय का लोकार्पण किया गया।मुख्य अतिथि कैलाश सत्यार्थी ने कहा कि बुंदेलखंड की इस पावन धरती पर माता प्रसाद पुस्तकालय का लोकार्पण महिला शिक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे क्षेत्र की बहन-बेटियों को ज्ञान अर्जित करने और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। कहा कि संकल्प तो जीवन में बहुत लोग लेते हैं, लेकिन उन्हें पूरा करने वाले बहुत कम लोग होते हैं। सौरभ ने गांव में अपने पूर्वजों के नाम पर जो पुस्तकालय खोला है, वह केवल यज्ञ नहीं है, बल्कि ज्ञान का महायज्ञ है। इससे निश्चित रूप से बुंदेलखंड की नई पीढ़ी को लाभ मिलेगा।विशिष्ट अतिथि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि किताबों में सच्चे ज्ञान का भंडार छिपा होता है। उन्होंने कहा कि ज्ञान सोने-चांदी से भी अधिक कीमती होता है। यदि किसी के पास ज्ञान है तो धन अपने आप उसके पास आ जाता है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक शशिकांत द्विवेदी, प्रोफेसर रविकांत द्विवेदी और वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी की सराहना करते हुए कहा कि इस पुस्तकालय की स्थापना से बुंदेलखंड की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि इस पुस्तकालय में ज्ञान-विज्ञान और आधुनिक तकनीक का संगम देखने को मिलेगा। यहां से पढ़ने वाली प्रतिभाएं नौकरी मांगने वाली नहीं बल्कि दूसरों को रोजगार देने वाली बनेंगी। उन्होंने पुस्तकालय को भारत की आत्मा कहे जाने वाले चारों वेद समर्पित करने की घोषणा भी की।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. कुमार विश्वास ने कहा कि सौरभ द्विवेदी ने बुंदेलखंड में 100 पुस्तकालय स्थापित करने का जो संकल्प लिया है, वह अत्यंत सराहनीय और पवित्र कार्य है। इससे क्षेत्र में शिक्षा बौद्धिक विकास को नई दिशा मिलेगी। कहा कि मुझे यहां आकर थोड़ी आत्म ग्लानि हुई, जो मैने कवि सम्मेलनों व प्रोफेसर के रूप में संपत्ति अर्जित की व ख्याति प्राप्त की, लेकिन कभी अपने गांव जाकर कुछ ऐसा करने का विचार नहीं आया, आज यहां आकर मुझे प्रेरणा मिला ही, अब में अपने गांव जाकर कुछ नए किस्म का प्रयास करूंगा।प्रसिद्ध शिक्षक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि पुस्तकालय ज्ञान का सबसे बड़ा केंद्र होता है। यहां आने वाली बहन-बेटियों और युवाओं को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने कहा कि पुस्तकें इंसान की सच्ची साथी होती हैं और इनके माध्यम से व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ सकता है। इससे पहले गुंजन सौरभ द्विवेदी, रश्मि अमरीश, नीलिमा, अभय द्विवेदी, हेमंत मर्दानिली ने मंचासीन अतिथियों का शाल और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।हुआ यूं कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मंच से यह घोषणा की कि वह माता प्रसाद पुस्तकालय के लिए अपने पिता के घर में रखे हुए चारों वेद इस पुस्तकालय को दान कर देंगे। इस पर कुमार विश्वास ने तंज कसते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री दान में जो चार वेद दे रहे हैं, वह उनके पिता के हैं, चाहिए तो यह था कि वह खुले दिल से कहते कि मैं दो करोड़ रुपये इस पुस्तकालय को दान दूंगा। लेकिन उन्होंने दान देने की घोषणा की वह भी अपने पिता के चार वेदों की। इस पर लोग ठहाका मारकर हंसने लगे। उन्होंने कहा कि उपमुख्य मंत्री चले गए हैं, वरना यह बात वह उनके सामने भी कह देता।देश और दुनिया के चर्चित कॉमेडियन जाकिर खान जब मंच पर बोलने के लिए आए तो उनका नाम सुनते ही सभागार में उपस्थित हजारों की संख्या में युवा जोर जोर से तालियां व सीटियां बजाने लगे।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
