यूपी: कौशांबी जा रहे डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर में गड़बड़ी, अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

2 Min Read
यूपी: कौशांबी जा रहे डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर में गड़बड़ी, अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: यूपी:

Meta Description: यूपी: News: यूपी: कौशांबी जा रहे डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर में गड़बड़ी, अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: यूपी:-up-trouble-in-helicopter-of-deputy-cm-keshav-maurya-going-to-kaushambi-makes-emergency-landing-at-amausi-air-2026-03-07

यूपी:: मुख्य समाचार और अपडेट

यूपी:: मामला शनिवार सुबह करीब 11 बजे का है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को हेलीकॉप्टर से कौशांबी में चल रहे सरस महोत्सव के उद्घाटन के लिए जाना था। सुबह पौने ग्यारह बजे लखनऊ के लामार्ट ग्राउंड से उनके हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। रवाना होने के बाद हेलीकॉप्टर अभी बछरांवा के आसपास ही पहुंचा था कि उसका डिस्प्ले अचानक बंद हो गया। पायलट ने तत्काल अमौसी एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर एटीसी को हेलीकॉप्टर में आई गड़बड़ी की सूचना दी। साथ ही इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।इसके बाद जब एटीसी ने अनुमति दी तो पायलट ने हेलीकॉप्टर को वापस लखनऊ एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया। अमौसी एयरपोर्ट पर सुबह करीब सवा ग्यारह बजे हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। लैंडिंग तक हेलीकॉप्टर में काफी धुआं भर गया था। हेलीकॉप्टर में केशव प्रसाद मौर्य सहित छह लोग थे।इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही अग्निशमन व एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच गई थीं। सूत्र बताते हैं कि शुरुआती जांच में यह पता लगा है कि हेलीकॉप्टर के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम में कुछ गड़बड़ी थी। फिलहाल जांच चल रही है। पूरी होने के बाद ही असल वजह सामने आ पाएगी। कुछ देर बाद डिप्टी सीएम केशव मौर्य को दूसरे हेलीकॉप्टर से कौशांबी रवाना हुए।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version