लखीमपुर खीरी: पिलर टूटने से टीनशेड सहित दीवार ढही, महिला की मौत; बुजुर्ग दंपति और दो मासूम दबकर घायल

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
लखीमपुर खीरी: पिलर टूटने से टीनशेड सहित दीवार ढही, महिला की मौत; बुजुर्ग दंपति और दो मासूम दबकर घायल: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: लखीमपुर

Meta Description: लखीमपुर News: लखीमपुर खीरी: पिलर टूटने से टीनशेड सहित दीवार ढही, महिला की मौत; बुजुर्ग दंपति और दो मासूम दबकर घायल – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: लखीमपुर-a-pillar-broke-and-the-wall-along-with-the-tin-shed-collapsed-killing-a-woman-2026-02-11

लखीमपुर: मुख्य समाचार और अपडेट

लखीमपुर खीरी के शारदा नगर थाना क्षेत्र के लौखनिया गांव में बुधवार अलसुबह दर्दनाक हादसा हो गया। टीनशेड का लकड़ी का पिलर टूटने से टीन सहित पक्की दीवार भरभराकर ढह गई। मलबे के नीचे दबने से चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग दंपति और उनकी दो पोतियां घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी रमियाबेहड़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया।

लौखनियां गांव निवासी छोटन्न यादव (65) पुत्र गोकुल यादव अपनी पत्नी कृष्णावती (58) और पोतियां पिंकी (11) व बबली (9) पुत्री दिनेश यादव के साथ घर के टीनशेड में सो रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य दिनेश यादव, कौशल और पैरू घर के अलग-अलग हिस्सों में थे। ग्रामीणों के अनुसार सुबह करीब पांच बजे टीनशेड का लकड़ी का पिलर अचानक टूट गया, जिससे टीन और उससे सटी पक्की दीवार गिर पड़ी।अचानक हुए हादसे से घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर पड़ोसी और ग्राम प्रधान अखिलेश वर्मा मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची शारदा नगर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड़ भेजा। वहां चिकित्सकों ने कृष्णावती को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार किया गया।घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम शशिकांत मणि और तहसीलदार आदित्य विशाल मौके पर पहुंचे और राजस्व लेखपाल से रिपोर्ट तलब की। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है।प्रभारी निरीक्षक शारदा नगर मनोज कुमार सिंह ने बताया एक महिला की मौत हो गई है, तीन का इलाज चल रहा है, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.