वाराणसी में मौसम का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से दंपती की मौत, परिवार में मचा कोहराम; बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

josephben1999gd@gmail.com
2 Min Read
वाराणसी में मौसम का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से दंपती की मौत, परिवार में मचा कोहराम; बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: वाराणसी

Meta Description: वाराणसी News: वाराणसी में मौसम का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से दंपती की मौत, परिवार में मचा कोहराम; बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: वाराणसी-couple-killed-by-lightning-strike-in-varanasi-2026-04-03

वाराणसी: मुख्य समाचार और अपडेट

वाराणसी जिले के सिंधोरा थाना क्षेत्र के भदेवली गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। आकाशीय बिजली गिरने से दंपती की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं पति-पत्नी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक रमेश चंद्र भारती (58 वर्ष) जूनियर हाई स्कूल सिंधोरा में अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी चमेला देवी (56 वर्ष) के साथ वह अपने खेत में गेहूं की फसल का बोझ बांधने गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई।बारिश से बचने के लिए दोनों पास में स्थित नटवा बीर बाबा मंदिर पर रुक गए। वहां पास में स्थित पकड़ी के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों को पास के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।मृतक दंपती के परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं। इस घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.