👉 लखीमपुर खीरी में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, पुलिस मौनलखीमपुर खीरी।भारतीय जनता पार्टी कुंभी मंडल के उपाध्यक्ष अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा पर मंगलवार की रात जानलेवा हमला किए जाने की खबर सामने आई है। घटना कस्बा अमीरनगर, ग्राम परसपुर की बताई जा रही है।सूत्रों के अनुसार, कुछ अज्ञात लोगों ने अभिषेक मिश्रा के घर का घेराव कर फायरिंग की। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोलीबारी की आवाज़ सुनकर लोग घरों में दुबक गए।सूचना मिलते ही अभिषेक मिश्रा ने थाना मोहम्मदी अंतर्गत अमीरनगर पुलिस चौकी में लिखित तहरीर दी, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।भाजपा कार्यकर्ताओं में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा।
लखीमपुर खीरी के कुंभी मंडल के ब्लॉक उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा पर जानलेवा हमला

Deepak Pandit एक अनुभवी पत्रकार और UPKhabarHindi.com के संस्थापक हैं।
उन्होंने उत्तर प्रदेश और भारत से जुड़ी सैकड़ों खबरें कवर की हैं।
166K+ फेसबुक फॉलोअर्स के साथ Deepak Pandit डिजिटल मीडिया में एक विश्वसनीय नाम हैं।
उनका उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और जनहित की पत्रकारिता करना है।
📧 deepak@upkhabarhindi.com | 🌐 UPKhabarHindi.com
Leave a comment