Amroha: कांवड़ियों के जत्थे पर पथराव, चार नामजद समेत 29 पर प्राथमिकी, कोतवाली में हंगामे के बाद तीन गिरफ्तार

josephben1999gd@gmail.com
4 Min Read
Amroha: कांवड़ियों के जत्थे पर पथराव, चार नामजद समेत 29 पर प्राथमिकी, कोतवाली में हंगामे के बाद तीन गिरफ्तार: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Amroha:

Meta Description: Amroha: News: Amroha: कांवड़ियों के जत्थे पर पथराव, चार नामजद समेत 29 पर प्राथमिकी, कोतवाली में हंगामे के बाद तीन गिरफ्तार – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: amroha:-amroha-stone-pelting-on-kanwariya-group-fir-against-29-including-four-named-2026-02-15

Amroha:: मुख्य समाचार और अपडेट

Amroha:: अमरोहा के मोहल्ला छेवड़ा में कांवड़ियों के जत्थे पर पथराव करने के मामले में कोतवाली में हंगामे के बाद पुलिस ने चार नामजद समेत 29 लोगों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की है। इसमें 25 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। रात भर भाजपाइयों समेत हिंदू समुदाय के लोगों ने कोतवाली में हंगामा काटा। इंस्पेक्टर का घेराव किया।

बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे शिवभक्तों ने अपनी कांवड़ खंडित करने का आरोप लगाकर कोतवाली में रख दिया। हालात संभालने के लिए दूसरे थानों का फोर्स भी बुलाना पड़ा। वहीं, रविवार को भी घटना को लेकर सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस पर भी कार्रवाई करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।फिलहाल, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार की रात करीब दस बजे अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छेवड़ा बाईपास शिव मंदिर के पास भंडारा चल रहा था। बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग हरिद्वार से गंगाजल लौटे थे। इन्हें रविवार को भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करना था, इसके लिए मोहल्ले के कांवड़िये शिव मंदिर पर रुके हुए थे।यहीं पर डीजे की धुन पर कांवड़िये नाच-गाना कर रहे थे। आरोप है कि मंदिर से करीब 50 मीटर दूर दूसरे समुदाय के युवक रास्ते में खड़े होकर जन्मदिन की पार्टी कर रहे थे। दूसरे समुदाय के युवकों ने आपत्तिजनक टिप्पणी की तो कांवड़ियों में शामिल लोगों ने इसका विरोध किया और युवकों को वहां से जाने के लिए कहने लगे।बस इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जिस समय दूसरे समुदाय के युवक केक काट रहे थे, इस दौरान उनकी संख्या सिर्फ सात थी लेकिन उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों को बुला लिया और सभी ने मिलकर मंदिर पर मौजूद शिव भक्तों पर पथराव कर दिया।माहौल बिगड़ता देख लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोग पुलिस के सामने ही हंगामा करते रहे और कांवड़ियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस के सामने ही जमकर पथराव किया गया।इस दौरान बीच बचाव कर रहे कांस्टेबल शोएब रजा खान के सिर में पत्थर लगा, जिससे वह लहूलुहान हो गए जबकि कांवड़िये चंद्रशेखर सहित विद्या देवी व शिखर समेत चार लोग और घायल हुए। घटना के बाद कोतवाली पहुंचे शिव भक्तों ने जमकर हंगामा किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और शिव भक्तों व कांवड़ियों पर पथराव कर का कांवड़ खंडित करने का आरोप लगाया था।देर रात भाजपा नेताओं ने भी कोतवाली में कोतवाल का घेराव किया। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मामले में अभिषेक सैनी की तहरीर पर इमरान, मुकीम, यूनुस अली, मोहम्मद जाहिद और 25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीन आरोपी इमरान, शानू और अदनान को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.