Assembly Election 2026: बंगाल में चौथी वोटर लिस्ट जारी, चुनाव की तैयारियां तेज; DMK की योजना पर AIADMK का हमला

josephben1999gd@gmail.com
7 Min Read
Assembly Election 2026: बंगाल में चौथी वोटर लिस्ट जारी, चुनाव की तैयारियां तेज; DMK की योजना पर AIADMK का हमला: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Assembly

Meta Description: Assembly News: Assembly Election 2026: बंगाल में चौथी वोटर लिस्ट जारी, चुनाव की तैयारियां तेज; DMK की योजना पर AIADMK का हमला – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: assembly-election-2026-assam-kerala-puducherry-tamil-nadu-west-bengal-election-news-of-30-march-updates-2026-03-30

Assembly: मुख्य समाचार और अपडेट

Assembly: Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

चुनाव आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले चौथी पूरक वोटर लिस्ट जारी कर दी है। यह लिस्ट विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत तैयार की गई है। हालांकि आयोग ने इस बार भी यह साफ नहीं किया कि कितने नाम जोड़े गए हैं और कितने हटाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, पहले जारी अंतिम वोटर लिस्ट में करीब 60 लाख नामों को ‘जांच के तहत’ रखा गया था। इन नामों पर फैसला लेने के लिए 705 न्यायिक अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई थी। अब उन्हीं की जांच के आधार पर यह नई लिस्ट जारी की गई है। पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होंगे। इसके बाद 4 मई को वोटों की गिनती की जाएगी। चुनाव आयोग लगातार कोशिश कर रहा है कि वोटर लिस्ट पूरी तरह सही और पारदर्शी हो, ताकि निष्पक्ष चुनाव कराए जा सकें।

Assembly: घटना का पूरा विवरण

DMK की योजना पर पलानीस्वामी का हमला, बोले- कमीशन का खेल

तमिलनाडु में चुनावी माहौल के बीच एआईएडीएमके नेता एडप्पाडी के पलानीस्वामी ने डीएमके की इलाथरासी योजना पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं को दिए जाने वाले 8,000 रुपये के कूपन के पीछे कमीशन का खेल है। पलानीस्वामी ने कहा कि इस योजना में लोगों को खास ब्रांड के सामान खरीदने के लिए मजबूर किया जाएगा और कूपन देने वाले लोग कमीशन लेंगे। उन्होंने दावा किया कि डीएमके सरकार जनता को फिर से गुमराह कर रही है। वहीं मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इस योजना के तहत महिलाओं को टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन जैसे घरेलू सामान खरीदने में मदद देने का वादा किया है। पलानीस्वामी ने अपनी पार्टी के वादों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एआईएडीएमके महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपये देगी और मछुआरों को 12,000 रुपये की मदद मिलेगी। उन्होंने डीएमके पर पुराने वादे पूरे न करने का आरोप भी लगाया।

- Advertisement -

VCK ने उम्मीदवारों की सूची जारी, थिरुमावलवन खुद लड़ेंगे चुनाव

Assembly: निष्कर्ष और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

तमिलनाडु में डीएमके के सहयोगी दल विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी प्रमुख थोल थिरुमावलवन खुद कट्टुमन्नारकोइल सीट से चुनाव लड़ेंगे। वीसीके को डीएमके गठबंधन में कुल आठ सीटें मिली हैं, जिनमें से छह सीटें आरक्षित हैं। पार्टी ने बाकी सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं, जिनमें टिंडिवनम, अरक्कोनम और पेरियाकुलम शामिल हैं। इसी बीच, एआईएडीएमके से निकाली गई नेता वीके शशिकला ने भी अपनी पार्टी की ओर से 21 उम्मीदवारों का एलान किया है। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा, और सभी पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं।

समस्ता संगठन को विवादों से दूर रखें- जिफरी थंगल

केरल में समस्ता के प्रमुख सैयद मोहम्मद जिफरी मुतुकोया थंगल ने नेताओं से अपील की है कि वे संगठन को राजनीतिक विवादों में न घसीटें। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय इस तरह के बयान देने से अनावश्यक विवाद पैदा होते हैं। यह बयान उस समय आया जब समस्ता के एक नेता ने आईयूएमएल द्वारा सामान्य सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारने की आलोचना की थी। थंगल ने कहा कि उम्मीदवार तय करना हर पार्टी का अपना अधिकार है और उन्हें सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि धर्म और राजनीति के विचार अलग-अलग हो सकते हैं, इसलिए इस तरह के मामलों में सावधानी बरतनी जरूरी है। केरल में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं, और सभी दल अपनी-अपनी रणनीति में लगे हुए हैं।

कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, मुस्लिम उम्मीदवार पर बवाल

प. बंगाल में कांग्रेस ने 284 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। सूची जारी होने के साथ ही पार्टी की आंतरिक कलह भी सामने आ गई है। मालदा जिले के चंचल विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने आसिफ महबूब को उम्मीदवार घोषित किया तो पार्टी कार्यकर्ता विरोध पर उतर आए। पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की। कुर्सियां तोड़ने का वीडियो भी वायरल हुआ। आरोप है कि पार्टी ने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की भावनाओं को नजरअंदाज कर मुस्लिम उम्मीदवार उतारा है। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

तृणमूल में असंतोष, अभिषेक बनर्जी की सभा में हंगामा

बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल के अंदर टिकट बंटवारे को लेकर असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है। रविवार को मुर्शिदाबाद के नवादा में तृणमूल महासचिव अभिषेक बनर्जी की जनसभा के दौरान भारी हंगामा हुआ। सभा शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कई कुर्सियां तोड़ दी गईं और आपस में झड़प भी हुई। दरअसल, स्थानीय नेता शफीउज्जमान शेख को टिकट न मिलने को लेकर यह बवाल हुआ। उनकी जगह शाहिना मुमताज को उम्मीदवार बनाया है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.