Baghpat: ‘तेरे बाप का ऑफिस नहीं है ये’, नगर पालिका में ईओ ने की सभासद से तू-तड़ाक, देखते रहे चेयरमैन

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
Baghpat: 'तेरे बाप का ऑफिस नहीं है ये', नगर पालिका में ईओ ने की सभासद से तू-तड़ाक, देखते रहे चेयरमैन: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Baghpat:

Meta Description: Baghpat: News: Baghpat: ‘तेरे बाप का ऑफिस नहीं है ये’, नगर पालिका में ईओ ने की सभासद से तू-तड़ाक, देखते रहे चेयरमैन – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: baghpat:-baghpat-eo-told-the-councilor-in-the-municipality-this-is-not-your-father-s-office-you-kept-on-snapping-t-2026-02-28

Baghpat:: मुख्य समाचार और अपडेट

Baghpat:: नगर पालिका के कर्मियों को लेकर धरने पर बैठे सभासद संजय रुहेला और ईओ केके भड़ाना में शनिवार को नोकझोंक हो गई। ईओ ने सभासद के साथ अभद्रता करते हुए कहा कि तेरे बाप का ऑफिस नहीं है ये, नेतागिरी कर रहा है। इस दौरान चेयरपर्सन राजुद्दीन भी कुछ नहीं बोले, बस केवल देखते रहे।

बागपत नगर पालिका में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मानदेय को लेकर कर्मचारियों और सभासदों ने नगर पालिका परिसर में शनिवार को धरना शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि चेयरमेन और ईओ के बीच चल रही आपसी खींचतान का खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है।

धरने पर बैठे सभासद संजय रुहेला ने कहा कि पिछले तीन महीने से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिला है, जिससे उन्हें गंभीर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार मांग करने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। चेतावनी दी है कि यदि आज ही बकाया मानदेय जारी नहीं किया गया, तो कल से शहर की पानी की सप्लाई ठप कर दी जाएगी।

ईओ केके भड़ाना धरनास्थल पर पहुंचे और सभासद संजय रुहेला को खरीखोटी सुनाई। तू-तड़ाक के लहजे में बात करते हुए कहा कि कर्मचारियों के वेतन बिल पर मैंने हस्ताक्षर कर दिए हैं, चेयरमैन के हस्ताक्षर होने बाकी है। सभासद पर कर्मियों को लेकर कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए का कि ये तेरे बाप का ऑफिस नहीं है। यहां पर काम करने वाले कर्मियों की समस्या का समाधान कराया जा रहा है। चेयरमैन साइन कर दें तो उनका वेतन खातों में पहुंच जाएगा। इस दौरान पास में खड़े चेयरमैन पूरा मामला देखते रहे। वहां आए पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया। इसके बाद सभासद कर्मियों के साथ धरने पर बैठ गए।

- Advertisement -

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.