Banda: सगाई टूटने से आहत इंजीनियर ने की आत्महत्या, स्टेटस में लगाया…तू बदल गई

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
Banda: सगाई टूटने से आहत इंजीनियर ने की आत्महत्या, स्टेटस में लगाया...तू बदल गई: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Banda:

Meta Description: Banda: News: Banda: सगाई टूटने से आहत इंजीनियर ने की आत्महत्या, स्टेटस में लगाया…तू बदल गई – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: banda:-banda-engineer-commits-suicide-after-engagement-is-broken-2026-02-07

Banda:: मुख्य समाचार और अपडेट

Banda:: नैनीताल के लालकुआं क्षेत्र में सगाई टूटने से मानसिक अवसाद से गुजर रहे टेलीकॉम इंजीनियर ने बीते बृहस्पतिवार को फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पूर्व मृतक द्वारा अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर मंगेतर पर धोखा देने का आरोप लगाए जाने से मामला संवेदनशील हो गया।

मृतक की पहचान नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बक्शी का पुरवा, अंश नीबी गांव निवासी चंद्रप्रकाश प्रजापति के पुत्र विनय प्रजापति (28) के रूप में हुई है। विनय लालकुआं के आंबेडकर नगर में एक निजी टेलीकॉम कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था और वहां किराये के कमरे में अपने चचेरे भाई राघवेंद्र के साथ रहता था। मृतक के छोटे भाई हरिराम ने बताया कि विनय का विवाह कुछ महीने पूर्व बांदा की एक युवती से तय हुआ था और सगाई भी हो चुकी थी।शुरुआत में सब कुछ सामान्य था किंतु करीब एक माह से युवती ने विनय से बातचीत बंद कर दी थी। जिसके बाद सगाई टूट गई। इस घटना से विनय मानसिक रूप से बहुत परेशान रहने लगा था। वह अक्सर परिजनों से कहता था कि उसकी मंगेतर उससे बात नहीं कर रही है और किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में है।बताया कि घटना के दिन पांच फरवरी को चचेरा भाई राघवेंद्र रोज की तरह काम पर चला गया था। शाम करीब 4:30 बजे विनय ने फोन पर खाने के बारे में पूछा, जिससे किसी अनहोनी की आशंका नहीं हुई। हालांकि, शाम करीब 6:30 बजे जब राघवेंद्र घर लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां विनय का शव पंखे के कुंडे के सहारे रस्सी से लटका मिला।कमरे से बरामद हुए विनय के मोबाइल फोन के व्हाट्सएप स्टेटस पर मंगेतर की फोटो के साथ धोखेबाज, तू बदल गई लिखा हुआ पाया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। लालकुआं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं शनिवार को विनय का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में किया गया। परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं। पिता एलआईसी एजेंट के तौर पर कार्यरत हैं।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.