SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Bareilly
Meta Description: Bareilly News: Bareilly News: रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 25 ई-बसें, पुराने बस अड्डे पर बनेगा चार्जिंग स्टेशन – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: bareilly-25-e-buses-will-be-included-in-the-roadways-charging-station-will-be-built-at-the-old-bus-stand-2026-04-05
Bareilly: मुख्य समाचार और अपडेट
Bareilly: सिटी बस सर्विसेज के तहत नगर निगम की सीमा में 25 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों के लिए शहर में रोजाना औसतन 5300 यात्री मिल रहे हैं। अब रोडवेज के बेड़े में भी ई-बसों को शामिल किया जाएगा। इससे रोडवेज की डीजल पर निर्भरता कम होगी और बेड़ा भी आधुनिक हो जाएगा। इन बसों का संचालन बरेली-बदायूं, बरेली-पीलीभीत, बरेली-रामपुर आदि रूटों पर किया जाएगा।इसके अलावा ई-बसों को उपनगरीय बस सेवा के रूप में भी संचालित करने की योजना है। क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि मुख्यालय स्तर पर बसों की खरीद की प्रक्रिया चल रही है। पुराना रोडवेज बस अड्डे पर ई-बस चार्जिंग स्टेशन निर्माण के संबंध में स्थानीय स्तर पर सभी औपचारिकताओं को पूरा कर रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है।शहर का तीसरा इज्जतनगर रोडवेज बस अड्डा भी अगले माह से शुरू हो जाएगा। पुराना रोडवेज और सेटेलाइट बस अड्डे से संचालित होने वाली पीलीभीत, टनकपुर, नैनीताल की बसों को इज्जतनगर बस अड्डा शिफ्ट कर दिया जाएगा। इससे पुराना रोडवेज और सेटेलाइट बस अड्डा पर बसों का दबाव कम होगा और जाम की समस्या भी कुछ हद तक दूर हो जाएगी।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

