SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Bareilly
Meta Description: Bareilly News: Bareilly Double Murder: मुठभेड़ में मारे गए अफसर खां के पास कहां से आई विदेशी पिस्टल, पुलिस कर रही जांच – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: bareilly-police-investigate-how-murder-accused-acquired-foreign-pistol-2026-03-19
Bareilly: मुख्य समाचार और अपडेट
Bareilly: बरेली में सास और साले की हत्या के आरोपी अफसर खां के एनकाउंटर मामले में बुधवार को पुलिस ने मानवाधिकार आयोग को रिपोर्ट भेज दी है। इधर, एहतियातन गांव में फोर्स तैनात की गई है। आरोपी अफसर के हमले में घायल सायमा की हालत में भी सुधार हो रहा है। पुलिस के मुताबिक अफसर के पास मिले इटली मेड पिस्टल को भी फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहपुरा चौधरी गांव में पंचायत के दौरान सोमवार को अफसर खां ने चाकू से गोदकर अपनी सास आसमां और साले आदिल की हत्या कर दी थी। पत्नी सायमा पर भी जानलेवा हमला किया था। सायमा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार सुबह पुलिस ने अफसर को सहारा ग्राउंड के पास मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान अफसर ने पिस्टल से 10 राउंड फायरिंग की थी। इसमें दो सिपाही भी घायल हुए थे।एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अफसर खां के पास इटली मेड पिस्टल कहां से आई, इसकी जांच की जा रही है। गांव रहपुरा चौधरी में शांति है। एहतियातन फोर्स तैनात है। अस्पताल में भर्ती सायमा की भी निगरानी की जा रही है। उसकी हालत में अब सुधार है।सास और साले की हत्या व पत्नी को घायल करने के आरोपी अफसर के खिलाफ हत्या, चोरी और जालसाजी के पहले से पांच मामले दर्ज हैं। 2006 में उसने अपने मामा की गला रेतकर हत्या की थी। इस मामले उसको उम्रकैद की सजा हो चुकी है। 10 साल जेल में रहने के बाद अपीलीय न्यायालय से जमानत पर जेल से बाहर आया था। उसने अपनी चचेरी बहन सायमा से निकाह किया था।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

