SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: BJP:
Meta Description: BJP: News: BJP: भाजपा ने कहा, सबूतों की कमी और तकनीकी कारणों से बरी हुए केजरीवाल, आप पर लगाया सबूत मिटाने का आरोप – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: bjp:-bjp-says-kejriwal-was-acquitted-due-to-lack-of-evidence-and-technical-reasons-aap-accused-destroying-evidence-2026-02-27
BJP:: मुख्य समाचार और अपडेट
BJP:: शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने के बाद राजधानी में राजनीतिक आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल साक्ष्यों में कमी और तकनीकी कारणों से छूटे हैं, लेकिन ऊपरी अदालत में इस मामले में निर्णय पलट भी सकता है। भाजपा नेता ने कहा कि जांच एजेंसी लंबे समय से यह बात कहती आ रही थी कि केजरीवाल और सिसोदिया इस मामले के साक्ष्यों को नष्ट करने का काम कर रहे हैं, लेकिन उसके बार-बार कहने के बाद भी आम आदमी पार्टी नेताओं ने जांच एजेंसी को सबूत नहीं सौंपे। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने कहा है कि कोर्ट से बरी होने से यह साफ हुआ है कि केजरीवाल भ्रष्ट नहीं हैं।
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि कोर्ट के फैसले के बाद अपने को ईमानदार कह रहे केजरीवाल के पास आज भी कई सवालों के जवाब नहीं हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को बताना चाहिए कि यदि उनकी शराब नीति सही थी तो मामला सामने आते ही उसे वापस क्यों ले लिया गया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की शराब नीति में शराब के ठेकेदारों का कमीशन दो प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया था। केजरीवाल को बताना चाहिए कि ठेकेदारों के कमीशन में छः गुना की बढ़ोतरी क्यों की गई थी।सचदेवा ने इस बात पर भी सवाल उठाया कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित कई नेताओं ने शराब घोटाले की जांच के दौरान बार-बार अपने फोन क्यों बदले। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी के द्वारा बार-बार मांगने के बाद भी केजरीवाल और उनके साथियों ने पुराने मोबाइल, सिम कार्ड और अन्य चीजें सीबीआई को उपलब्ध नहीं कराईं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को बताना चाहिए कि सीबीआई को वे सबूत क्यों नहीं सौंपे गए।सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल के पास स्वयं को ईमानदार कहने का कोई अधिकार नहीं है। दिल्ली की जनता ने उनके आरोपों पर अपना निर्णय सुना दिया है। उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले के बाद केजरीवाल एक बार फिर सहानुभूति का लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अब उनकी यह कोशिश सफल नहीं होगी क्योंकि दिल्ली की जनता ने उनकी सच्चाई को देख लिया है।भाजपा नेता और सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल के शराब घोटाले में बरी होने के बाद कहा कि जांच एजेंसी उच्च अदालत में अपील कर चुकी है और उच्च अदालत में फैसला पलट भी सकता है। तिवारी ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने कुछ अधिकारियों और शराब ठेकेदारों के साथ मिलकर बड़ा घोटाला किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले के सामने आने के पहले दिन से यह स्पष्ट था कि केजरीवाल मुख्यमंत्री रहते हुए साक्ष्यों से छेड़छाड़ कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस आशंका को देखते हुए ही सर्वोच्च अदालत ने केजरीवाल को किसी फाइल पर हस्ताक्षर करने से रोक दिया था।मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त है और हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह केवल कानूनी मुद्दा नहीं है, बल्कि जनता के विश्वास का सवाल है। दिल्ली के लोग पूरी सच्चाई जानने के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता को यह बताना होगा कि यदि पूरा मामला सही था तो उन्होंने यह मामला खुलते ही इसे वापस क्यों ले लिया था।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

