Assembly Elections 2026: भाजपा चुनाव समिति की बैठक, असम-पुदुचेरी के प्रत्याशियों पर मंथन; जल्द जारी होगी सूची

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
Assembly Elections 2026: भाजपा चुनाव समिति की बैठक, असम-पुदुचेरी के प्रत्याशियों पर मंथन; जल्द जारी होगी सूची: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Assembly

Meta Description: Assembly News: Assembly Elections 2026: भाजपा चुनाव समिति की बैठक, असम-पुदुचेरी के प्रत्याशियों पर मंथन; जल्द जारी होगी सूची – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: bjp-central-election-committee-meets-to-finalize-candidates-for-upcoming-assembly-elections-2026-03-18

Assembly: मुख्य समाचार और अपडेट

Assembly: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में बुधवार देर रात को भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें उम्मीदवारों के नामों पर गहन मंथन किया गया।

इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संगठन महासचिव बी एल संतोष समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।सूत्रों के मुताबिक, बैठक में असम और पुदुचेरी के लिए राज्य इकाइयों द्वारा सुझाए गए उम्मीदवारों के पैनल पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया भी मौजूद रहे। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बैठक में केरल और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों के लिए भी संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है।इस दौरान पश्चिम बंगाल के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह-प्रभारी अमित मालवीय और प्रदेश अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य भी बैठक में शामिल हुए। वहीं केरल के लिए चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने भी मंथन में हिस्सा लिया।गौरतलब है कि भाजपा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी। पार्टी ने सुवेंदु अधिकारी को कोलकाता की भवानीपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है, जो वर्तमान में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास है। साथ ही, अधिकारी को पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम सीट से भी मैदान में उतारा गया है, जहां उन्होंने 2021 में ममता बनर्जी को हराया था। इसके अलावा केरल विधानसभा चुनाव के लिए भी भाजपा ने 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इसमें वी मुरलीधरन और जॉर्ज कुरियन जैसे नेताओं को अहम सीटों से टिकट दिया गया है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.